डायबिटीज के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव:
- ब्लड शुगर लेवल को नियमित चेक करते रहें
- अपनी शुगर चेक करने वाली मशीन और स्ट्रिप्स अन्य लोगों के साथ साझा ना करें
- अपने पास पर्याप्त मात्रा में अपनी दवाई का प्रबंध करके रखें
- व्यायाम करना नहीं छोड़े, घर पर अपनी सुविधानुसार व्यायाम की दिनचर्या बनाएं
- खानपान में विशेषरूप से सावधानी बरतें, प्रोटीन से भरपूर डाइट लें, साथ ही आवश्यकरूप से डायबिटीज के अनुसार परहेज भी बरतें, भरपूर मात्रा में पानी का इस्तेमाल करें।