फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बर्फबारी से कांपा उत्तराखंड, तस्वीरों में देखें बर्फबारी का अद्भुत नजारा

Mon, 26 Dec 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून-हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 12
snowfall - फोटो : amar ujala
पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी से समूचा उत्तराखंड कंपकंपा उठा। वहीं, मैदानी इलाके शीत लहर की चपेट में हैं।
विज्ञापन

2 of 12
snowfall
गढ़वाल में चारों धाम केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री के साथ ही हर की दून, हेमकुंड साहिब और पर्यटक स्थल धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर की पहाड़ियों और चकराता में बारिश के साथ हिमपात हुआ। कई गांव भी बर्फ से ढक गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 12
snowfall
चमोली जिले में बर्फबारी के चलते बुग्यालों पर जाने वाले तीन दर्जन से अधिक पर्यटक लोहाजंग से आगे नहीं जा सके।
 

4 of 12
snowfall
गैरोली-वैदनी-बगुवावासा-रूपकुंड और आयजन टॉप में भी दो फुट तक बर्फबारी की सूचना है।
 
विज्ञापन

5 of 12
snowfall
यमुनोत्री धाम में आठ से नौ इंच तक की बर्फ  गिरी है। नैनीताल में ओलों से साथ हिमकण गिरे, जबकि मसूरी में हल्की बूंदाबांदी हुई।
 
विज्ञापन

6 of 12
snowfall
हरिद्वार-रुड़की में बारिश के चलते तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
 
विज्ञापन

7 of 12
snowfall
देहरादून के कुछ इलाकों भी हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। जहां बारिश नहीं भी हुई वहां शीत लहर के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 

8 of 12
snowfall
उधर, कुमाऊं में अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गईं।
 

9 of 12
snowfall
पिथौरागढ़ नगर में जमकर बारिश हुई, जबकि मुनस्यारी के पास नया बस्ती, खलियाटॉप, बेटुलीधार, बलाती फार्म, धूरातोली, नागनीधार, साईपोलू, क्वीरीजिमिया, बुई, लेगा, मिलम, नामिक में मौसम का पहला हिमपात हुआ।
 

10 of 12
snowfall
मुनस्यारी नगर में दोपहर बाद बर्फ की फाहें गिरीं। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग और लिपुलेख में भी हिमपात हुआ।
 

11 of 12
snowfall
मुनस्यारी का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि और पातलथौड़ के बीच जमकर बर्फ गिरी है।
 
विज्ञापन

12 of 12
snowfall
इसके चलते हल्द्वानी से सामान लेकर आ रहा ट्रक कालामुनि के पास बर्फ में रपटकर फंस गया। इस मार्ग से मुनस्यारी जा रहे दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 20 पर्यटक काफी देर कालामुनि में फंसे रहे। बाद में वाहन बदलकर वे लोग मुनस्यारी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें