फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः PM मोदी की रैली में पहुंचने के लिए जनता को करनी होगी परेड, ये होगा रूट

Mon, 26 Dec 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी का काशी दौरा - फोटो : file photo
27 दिसंबर मंगलवार को परेड ग्राउंड में होनी वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचने के लिए लोगों को पैदल परेड करनी पड़ेगी। रैली में भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने परेड ग्राउंड के चारों तरफ वाहनों के लिए जीरो जोन घोषित किया है।
विज्ञापन

2 of 7
रैली - फोटो : amar ujala
मंगलवार तड़के से रैली समाप्त होने तक इस क्षेत्र में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जबकि, कई पार्किंग स्थल परेड ग्राउंड से कई किलोमीटर दूर बनाए गए हैं। साथ ही विक्रमों और सिटी बसों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में जनता को परेड ग्राउंड तक पहुंचने के लिए काफी पैदल चलना पड़ेगा। हालांकि, वीआईपी श्रेणी के लोगों के वाहन कई जगह बनाए गए बैरियरों तक आ सकेंगे और यहां से उन्हें भी परेड ग्राउंड तक पैदल यात्रा करनी होगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : self
बाहर से आने वाली बसों के लिए रूट प्लान
- ऋषिकेश, टिहरी, रायपुर से आने वाले वाहन सहस्रधारा चौक तक आ सकेंगे और सवारी उतारने के बाद यह वाहन सहस्रधारा क्रासिंग से आइटी पार्क के बीच सड़क किनारे पार्क किए जाएंगे
- हरिद्वार, डोईवाला से आने वाले वाहन के लिए बन्नू स्कूल, गुरुद्वारा ग्राउंड और दून वैली स्कूल में पार्किंग बनाई गई है। यह वाहन यहां तक रिस्पना पुल, धर्मपुर चौक से आराघर टी जंक्शन होते हुए यहां पहुंचेंगे।
- रुड़की, सहारनपुर रोड, शिमला बाईपास से आने वाले वाहन आइएसबीटी से कारगी चौक, माता मंदिर रोड, धर्मपुर चौक होते हुए बन्नू स्कूल, गुरुद्वारा ग्राउंड और दून वैली में बनाई गई पार्किंग में पहुंचेंगे। 
- पछवादून, विकासनगर,  कैंट की ओर से आने वाले वाहन केवल बिंदाल पुल तक ही आ सकेंगे। महेंद्रा ग्राउंड पार्किंग स्थल रहेगा।
- मसूरी से आने वाले वाहन ग्रेट वैल्यू होटल तक ही आ सकेंगे। सवारियां उतारने के बाद यह वाहन साईं मंदिर राजपुर पर पार्क होंगे।
 

4 of 7
हाईवे पर ट्रैफिक जाम - फोटो : amarujala
सिटी बस व विक्रम प्लान
- परेड ग्राउंड से चलने वाली कैंट राजपुर मार्ग की सिटी बसों को कार्यक्रम के दौरान ग्लोब चौक, होटल पैसेफिक तिराहा, सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए यूकेलिप्टिस चौक की ओर भेजा जाएगा।
- क्लेमेंटटाउन-राजपुर मार्ग की सिटी बसें पंत मार्ग लैंसडाउन चौक की तरफ  न जाकर दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।
- रायपुर मार्ग, मालदेवता सहस्रधारा मार्ग पर चलने वाली बसें चूना भट्टा, रायपुर मार्ग से संचालित की जाएंगी। यह बसें सर्वे चौक तक ही जा पाएंगी।
- नालापानी-सीमाद्वार रूट की बसें रायपुर रोड से सर्वे चौक, क्रास रोड होते हुए फालतू लाइन व दर्शनलाल चौक होते हुए जाएंगी।
 
विज्ञापन

5 of 7
traffic police
विक्रम रूट प्लान
- रूट नंबर दो के विक्रम पंत मार्ग स्थित विक्रम स्टैंड से संचालित नहीं किए जाएंगे। वह केवल चूना भट्टा तक ही आ जा सकेंगे।
- रूट नंबर तीन के विक्रम केवल दर्शनलाल चौक तक ही आएंगे। यहां से इन्हें दर्शनलाल चौक,  फालतू  लाइन की तरफ  डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- रूट नंबर पांच के विक्रम केवल प्रिंस चौक तक आ सकेंगे।
- रूट नंबर आठ के विक्रम तहसील चौक तक आ सकेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Getty
कार्यक्रम स्थल के चारों ओर यहां लगेंगे बैरियर
फालतू लाइन, सुभाष रोड
दर्शनलाल चौक
डूंगा हाउस तिराहा
कनक चौक
रोजगार तिराहा
कान्वेंट स्कूल तिराहा
ओरियंट चौक
लैंसडौन चौक
सर्वे चौक
होटल पैसिफिक तिराहा
मनोज क्लीनिक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वीआईपी रूट बैरियर की व्यवस्था
बिंदाल पुल तिराहा
पोस्ट ऑफिस तिराहा गढ़ी कैंट
चौकी सर्किट हाउस
एमएच गेट, गढ़ी कैंट
विजय कॉलोनी पुल 50 मीटर अंदर
कालीदास तिराहे से 100 मीटर अंदर
सालावाला पुल से 100 मीटर अंदर दोनों ओर
ग्रेट वैल्यू तिराहा
सचिवालय गेट राजपुर रोड
सचिवालय गेट सुभाष रोड
बेनी बाजार से क्रास रोड मॉल की ओर 100 मीटर अंदर
डीएवी कट 100 मीटर
कर्जन रोड तिराहा

(नोट: पुलिस के अनुसार बाहर से आने वाले वाहनों को बैरियर से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। यहां से पैदल यात्री ही चेकिंग के बाद परेड ग्राउंड की ओर जा सकेंगे।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें