फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारें

Sat, 28 Oct 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
1 of 6
kedarnath - फोटो : amar ujala
जहां मैदानी इलाकों में अभी गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं देवभूमि उत्तराखंड की वादियां बर्फबारी से गुलजार होने लगी हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
kedarnath
शनिवार को केदारनाथ धाम में सर्दियों के सीजन की पहली बर्फबारी होने से धाम में ठंड बढ़ गई है। दोपहर 1.30 बजे से शुरू हुई हल्की बर्फबारी देर शाम तक जारी रही, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद केदारनाथ में घने बादल छाने लगे थे। इस दौरान हल्की-हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। लेकिन एक बजे के बाद कुछ देर तेज बारिश हुई और फिर बर्फबारी होने लगी जो देर शाम तक जारी रही।

 
विज्ञापन

3 of 6
kedarnath
धाम में मौजूद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रभारी हवलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दोपहर बाद केदारनाथ में तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच बना रहा। उन्होंने बताया कि पिछले बीते तीन दिन से रात और सुबह के समय तापमान माइनस में पहुंच रहा है, जिस कारण ठंड बढ़ गई है। तुंगनाथ व मद्महेश्वर सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी शाम पांच बजे के बाद से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है।  

 

4 of 6
snow in badrinath
चमोली जिले में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और रुद्रनाथ की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। नंदप्रयाग में हुई आंधी-तूफान से यहां चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का पंडाल ही उखड़ गया। जोशीमठ में दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए, जिससे ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम में आए परिवर्तन से ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। गोपेश्वर में शाम पांच बजे झमाझम बारिश होने से मौसम ठंडक भरा हो गया है। मंडल घाटी में भी दोपहर बाद बारिश हुई।

 
विज्ञापन

5 of 6
dayara bugyal
कर्णप्रयाग के देवाल में मौसम की पहली बारिश से ठंड बढ़ गई है। शनिवार शाम चार से पांच बजे के मध्य घाटी वाले इलाकों में हल्की बारिश हुई। जबकि देवाल विकासखंड के रूपकुंड, बगुवावासा, वेदनी आदि बुग्यालों में हल्के हिमपात की सूचना है। जबकि ऊंचाई वाले गांव घेस, हिमनी, बलाड़ आदि गांवों में तेज बारिश हुई। बुग्यालों में हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yamunotri
उत्तरकाशी में यमुनोत्री क्षेत्र के आस पास की ऊंची चोटियों में शनिवार शाम को हल्की बर्फबारी हुई है। मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली क्षेत्र में बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर गंगोत्री धाम में आसमान में हल्के बादल छाये रहे। जबकि गंगाघाटी के भटवाड़ी क्षेत्र में देर शाम हल्की बारिश हुई है। देर शाम हवा चलने के साथ ही धूल का गुब्बार भी उड़ा। शाम को आसमान में बादल छाने और धूप जल्दी छिपने से मौसम में भी खासा ठंडक आई है। यमुनोत्री क्षेत्र के आस पास की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं दूसरी ओर गंगोत्री धाम में आसमान में हल्के बादल छाये रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें