पिरान कलियर में दरगाह की पाक जंग के मैदान में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी और लाठी-डंडे और तलवारें चलने लगीं।
विज्ञापन
2 of 6
fight in piran kaliyar
- फोटो : AmarUjala
खूनी संघर्ष में 20 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। इधर सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
3 of 6
fight in piran kaliyar
- फोटो : AmarUjala
पिरान कलियर के सज्जादा परिवार दरगाह क्षेत्र की सैकड़ों बीघा भूमि पर काफी समय से दावा जता रहा है, इसके पीछे कोर्ट से मलिकाना हक मिलने की बात भी कही जा रही है।
4 of 6
fight in piran kaliyar
- फोटो : AmarUjala
लेकिन करीब डेढ़ साल पहले दरगाह प्रबंधन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसे दरगाह की भूमि होने की दावेदारी कर दी थी। तबसे सज्जादा परिवार और दरगाह प्रबंधन सहित दूसरे पक्ष के बीच कई बार झगड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
fight in piran kaliyar
- फोटो : AmarUjala
मंगलवार रात करीब आठ बजे इस मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। लाठी-डंडे से लेकर तलवारें चलने से कोहराम मच गया और दरगाह क्षेत्र में ठहरे जायरीनों में भगदड़ मच गई।
करीब नौ बजे पिरान कलियर और धनोरी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रात करीब 10:30 बजे एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल मौके पर पहुंचे और स्थिति के बाबत जानकारी हासिल की। पूरे कलियर क्षेत्र के छावनी में तब्दील कर दिया गया है