फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Girls Fight: कोचिंग से निकलते ही....सरेराह तीन लड़कियों में चले लात-घूंसे, देखते ही देखते सड़क पर लग गया जाम

Sun, 25 Sep 2022 05:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
1 of 5
लड़कियों में फाइट - फोटो : अमर उजाला
तीन युवतियों के बीच सरेराह जमकर लात-घूंसे चले। लोगों ने बीचबचाव कराने का प्रयास किया लेकिन युवतियों मारपीट करती रहीं। मुश्किल से किसी तरह लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत किया। वहीं, आसपास के लोगों ने युवतियों की मारपीट की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रपुरी रोड पर एक कोचिंग सेंटर है। कोचिंग सेंटर पर युवतियां पढ़ने आती हैं। बताया जा रहा है कि दो युवतियों का साथ पढ़ने वाली एक युवती से कोचिंग सेंटर में विवाद हो गया था। जैसे ही वह कोचिंग सेंटर से बाहर निकलकर कुछ दूरी पर पहुंची तो दोनों युवतियों ने एक युवती को पकड़ लिया और उससे मारपीट शुरू कर दी।

युवतियों के बीच सरेराह हुई इस मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान आस पास लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोग युवतियों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन काफी देर बाद मामला शांत हो पाया। 

2 of 5
सड़क में लात-घूंसे चलते रहे - फोटो : अमर उजाला
इस बीच युवती ने भी दोनों से मारपीट कर दी। काफी देर तक तीनों में बीच सड़क में लात-घूंसे चलते रहे।


3 of 5
लड़कियों में फाइट - फोटो : अमर उजाला
युवतियों को मारपीट करता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।

4 of 5
लड़कियों में फाइट - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने किसी तरह तीनों में बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया।

ये भी पढ़ें... Ankita Murder Case: एम्स में हुआ अंकिता का पोस्टमार्टम, श्रीनगर पहुंचा शव, भारी पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन

5 of 5
युवतियों को मारपीट करता देख लोगों की भीड़ जमा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीनों वहां से चली गईं। वहीं, मौके पर मौजूद भीड़ ने युवतियों की मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
Next
AU ऐप में पढ़ें