देहरादून में बदहाल सफाई व्यवस्था पर एक तरफ पार्षद गुस्साए तो दूसरी एक शहर में पटी गंदगी को देखकर महिला पार्षद रोने लगी। (सभी फोटोः संजय नेगी, अमर उजाला देहरादून)
विज्ञापन
2 of 6
tripta jataw
महापौर विनोद चमोली और नगर आयुक्त को गंदगी की समस्या बताते हुए इंदिरेश नगर की पार्षद तृप्ता जाटव रोने लगीं।
विज्ञापन
3 of 6
tripta jataw
उनका कहना था कि स्वास्थ्य अधिकारी, इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर उनकी नहीं सुनते हैं।
4 of 6
tripta jataw
स्थानीय जनता उन पर सफाई न कराने का आरोप लगा रही है। अन्य पार्षदों ने चेताया कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
tripta jataw
देहरादून में बदहाल सफाई व्यवस्था पर सोमवार को पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर निगम में प्रदर्शन कर नगर आयुक्त और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव किया। पार्षदों ने व्यवस्था में सुधार न होने पर अफसरों को कार्यालय में काम न करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को भाजपा पार्षद सतीश कश्यप के नेतृत्व में कई पार्षद नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त नितिन भदौरिया और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी कैलाश गुंज्याल का घेराव किया। पार्षदों ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में कूड़ा उठान का कार्य ठप है। पांच से सात दिन तक गाड़ियां कूड़ा उठाने नहीं आती हैं। वार्ड की जनता का गुस्सा उन्हें झेलना पड़ता है। घेराव करने वालों में भूपेंद्र कठैत, शारदा गुप्ता, अमिता सिंह, नंदनी शर्मा, तृप्ता जाटव, सविता ओबराय, राकेश मंजखोला, महिपाल धीमान, आलोक कुमार, अंजू बिष्ट, अमिता देवी आदि शामिल रहे।