फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ निकली कार तो कंपनी भरेगी एक करोड़ जुर्माना, आएगा कानून

Wed, 26 Oct 2016 11:14 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
driving
ग्राहकों को मूर्ख बनाना अब कार कंपनियों को महंगा पड़ सकता है। जल्दी ही प्रदेश में यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है कि अगर तथ्य छिपाकर ग्राहक को वाहन बेचा जाता है तो कंपनी को एक करोड़ रुपये जुर्माना झेलना पड़ेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गाड़ी चलाना - फोटो : file photo
इसके साथ ही हर व्यक्ति को अपने वाहन में बेबी कार बेल्ट लगानी पड़ेगी, ताकि बच्चे की सुरक्षा बनी रहे। पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी ऑन ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म एंड कल्चर की बैठक में यह स्पष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : demo pic
मंगलवार को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों में संशोधन के संबंध में पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें संशोधनों के संबंध में उत्तराखंड परिवहन विभाग ने अपना पक्ष रखा। प्रदेश के मोटर वाहन एक्ट में 223 प्रावधान हैं।

4 of 7
- फोटो : demo
इनमें 88 प्रावधानों में संशोधन प्रस्तावित है। कंपनियों की ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में सख्त प्रावधान किए जाने के मामले में प्रदेश के परिवहन विभाग ने अपनी सहमति जता दी है।
विज्ञापन

5 of 7
driving
इसके साथ ही पूरे राज्य में कहीं भी ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन करने के संबंध में पार्लियामेंटरी कमेटी के निर्देश पर भी हामी भर दी गई है। इसके साथ ही कामर्शियल लाइसेंस की वैद्यता की अवधि तीन से बढ़ाकर पांच साल की जाएगी। लाइसेंस नवीनीकरण में रिफ्रेशर कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : wire.com
कमेटी ने यह भी कहा है कि अगर किसी दुपहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन में देरी होती है तो वाहन स्वामी के साथ डीलर पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। 23 सांसदों की सदस्यता वाली कमेटी के समक्ष प्रदेश का पक्ष अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह और सहायक आयुक्त राजेंद्र मेहरा ने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाहन
इन पर जताई असहमति
-ओवर लोडिंग पर जुर्माना 3 से बढ़ाकर 22 हजार किया जाना
-परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी के नियमों के उल्लंघन पर दोगुना जुर्माना
-सरकारी वाहनों का बीमा कराया जाना
-अक्तूबर, 2018 से वाहनों की फिटनेस की जांच कंप्यूटर से कराना
-रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वाहन का पेश न करना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें