मौसम की मार, बंद रास्ते, और टूटती सांसों के बीच एक पिता का हौसला हर चुनौती पर भारी पड़ा। मसूरी के एक दूरस्थ गांव में जब डेढ़ साल का मासूम बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था, तब न कोई सड़क खुली थी, न आसमान उड़ान भरने दे रहा था। ऐसे में पिता ने बेटे को गोद में उठाया और बिना रुके 18 किलोमीटर तक पहाड़ों में दौड़ लगाई।
विज्ञापन
1 of 6
मसूरी-दून मार्ग बंद होने से बढ़ी मुशिकल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार दिन से निमोनिया से पीड़ित डेढ़ साल के बेटे की सांस टूट रही थी। रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे हेलिकॉप्टर के खराब मौसम के कारण उड़ने की आस भी छूट गई लेकिन पिता की आस नहीं टूटी और 18 किलोमीटर दौड़कर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।
मसूरी के थत्यूड़ का रहने वाला डेढ़ साल का देवांग चार दिन से बीमार था। शुरुआत में उसको बुखार आया था तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। आपदा के कारण रास्ता बंद होने से वे बच्चे को बाहर लेकर नहीं जा पा रहे थे। चिकित्सकों ने बताया था कि उनके बेटे को निमोनिया हुआ है।
ऐसे में उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसके पिता समवीर उसे देहरादून लाना चाह रहे थे लेकिन रास्ता बंद होने के कारण नहीं आ सके।बुधवार को प्रशासन ने गंभीर मरीजों को मसूरी से देहरादून लाने के लिए हेलिकॉप्टर भेजा पर खराब मौसम के कारण वह भी उड़ नहीं सका।
देवांग की हालत लगातार खराब हो रही थी और उसकी सांसें उखड़ने लगीं तो पिता समवीर ने गोद में लेकर दौड़ लगा दी। बड़ा मोड़ से कुठालगेट तक करीब 18 किलोमीटर तक पिता दौड़ते रहे। खराब रास्ते, भूस्खलन की चुनौतियों को पार करते हुए वह दोपहर बाद करीब चार बजे देहरादून पहुंचे और एक निजी अस्पताल में बेटे को भर्ती कराया।
विज्ञापन
2 of 6
मसूरी-दून मार्ग बंद होने से बढ़ी मुश्किलें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
3 of 6
दून-मसूरी मार्ग के कई जगह पूरी तरह हुआ तबाह, पहाड़ काटकर बनाई जा रही नई सड़क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून में आपदा के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य होने में समय लगेगा। फिलहाल मसूरी मार्ग का यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी शहर में कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन जारी रहेगा।
4 of 6
बीमारों को अस्पताल पहुंचाना हुआ मुश्किल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
5 of 6
दून मसूरी मार्ग कोल्हूखेत के निकट बरसाती झरने से हुई भारी तबाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी