फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बना हैवान: जूस बताकर मासूमों को पिला दी चूहे मारने की दवा

Mon, 16 Jan 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
विज्ञापन
1 of 8
Children poisoned - फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
पौड़ी जिले के पोखड़ा क्षेत्र के मयालगांव में दो मासूम बच्चों को उनके पिता ने चूहे मारने की दवा पिला दी। दर्दनाक हादसे का पता चलते ही मां दोनों बच्चों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

2 of 8
Children poisoned - फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
यहां दोनों बच्चों को भर्ती कराया गया जहां एक बच्चे की तबियत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बच्चों की मां कुसुम ने बताया कि उसका पति प्रवीण पंत निवासी स्योलीगांव गुरालस्यूं पट्टी (चौबट्टाखाल तहसील) शराब पीकर उससे और बच्चों से रोज-रोज मारपीट करता था।
विज्ञापन

3 of 8
Children poisoned - फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
इससे तंग आकर वह अपने दोनों बच्चों गौतम (7) और रुद्राक्ष (6) के साथ गत 4 जनवरी को अपने मायके मयालगांव चली गई थी। लेकिन शुक्रवार को प्रवीण वहां भी पहुंच गया।

4 of 8
Children poisoned - फोटो : AmarUjala
रविवार सुबह प्रवीण ने उनको यह कहकर साथ चलने को कहा कि वह अब शराब नहीं पिएगा। लेकिन वह मना कर घर के काम में लग गई। इसी बीच प्रवीण ने चूहे मारने की दवा पानी में घोलकर बच्चों को जूस बताकर पिला दी।
विज्ञापन

5 of 8
Children poisoned - फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
इसके बाद प्रवीण ने उसे धमकाया कि उसने दोनों को जहर खिला दिया है। यदि वह साथ नहीं चलेगी तो वह भी जहर पी लेगा।
विज्ञापन

6 of 8
Children poisoned - फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
बच्चों को जहर पिलाने की बात सुनकर कुसुम भागी-भागी घर में गई और तत्काल ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पौड़ी ले आई।
विज्ञापन

7 of 8
Children poisoned - फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
पौड़ी से दोनों बच्चों रेफर होकर श्रीनगर भेजे गए। यहां भी उनको रेफर कर दिया गया। उनको 108 से हायर सेंटर भेजा गया है। इस मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

8 of 8
Children poisoned - फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
बेस अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू ने बताया दोनों की स्थिति सामान्य करने के लिए पूरे प्रयास किए गए। लेकिन छोटे बच्चे की स्थिति नाजुक देखते हुए रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें