मोदी मैदान में आयोजित महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न पहुंचने के बावजूद उनका क्रेज बना रहा। प्रधानमंत्री मोदी से मिलती-जुलती शक्ल वाले लालपुर निवासी राजकुमार गगनेजा के साथ लोग सेल्फी खींचते दिखे।
विज्ञापन
2 of 6
रैली में पहुंचे पीएम मोदी के फैंन
बृहस्पतिवार को किच्छा बाईपास स्थित मोदी मैदान में आयोजित महारैली में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के लिए लालपुर निवासी गगनेजा भी पहुंचे। शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री के नहीं पहुंचने पर लोग काफी निराश और उदास रहे।
विज्ञापन
3 of 6
रैली में पहुंचे पीएम मोदी के फैंन
लेकिन मैदान में मौजूद नरेंद्र मोदी की जैसी शक्ल सूरत वाले गगनेजा को देखकर लोग उनके साथ सेल्फी खींचने लग गए। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।
4 of 6
रैली में पहुंचे पीएम मोदी के फैंन
प्रधानमंत्री की महारैली में देरी के चलते सभी अतिथि, मंत्री, सांसद और विधायक मैदान में जनता को रोके रहने के लिए बारी-बारी अपना संबोधन देते रहे।
विज्ञापन
5 of 6
pm modi
आखिर में जनता को संबोधित कर रहे सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने अपने भाषण के दौरान महारैली में मौजूद लोगों को हंसाकर लोटपोट कर दिया। अपनी कॉमिक और लच्छेदार भाषा से उन्होंने जनता को खिलखिलाने पर विवश कर दिया।