भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) के साथ सेल्फी लेने के लिए 48 घंटे से कॉलेज छोड़कर इंतजार कर रहे ऋषभ की ख्वाहिश मंगलवार को पूरी हो गई। जैसे ही दिन में धोनी और साक्षी घर पहुंचे तो ऋषभ सामने आ गया।
विज्ञापन
2 of 8
ms dhoni
- फोटो : amar ujala
उसने एक सेल्फी की इच्छा जताई तो धोनी ने हां कर दी। माही के साथ सेल्फी लेने के बाद ऋषभ ने दोस्तों को पार्टी भी दी।
विज्ञापन
3 of 8
MS Dhoni
- फोटो : AmarUjala
महेंद्र सिंह धोनी दो दिन से देहरादून में डालनवाला स्थित अपने ससुराल में ठहरे हुए हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी है। उनके प्रशंसक खुड़बुड़ा निवासी बीबीए छात्र ऋषभ भंडारी को जैसे ही धोनी के देहरादून आने की सूचना मिली तो वह वहीं जम गए।
4 of 8
MS Dhoni
- फोटो : AmarUjala
पहले दिनभर और देर रात तक धोनी की ससुराल के बाहर गेट पर खड़े रहने के बावजूद ऋषभ की ख्वाहिश पूरी नहीं हुई। लेकिन वह निराश नहीं हुआ। मंगलवार को दोबारा वह कॉलेज जाने के बजाए सुबह से घर के सामने डट गया।
विज्ञापन
5 of 8
mahendra singh dhoni
- फोटो : AmarUjala
दिनभर इंतजार के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धोनी और साक्षी कार से ससुराल पहुंचे। कार धोनी चला रहे थे। जैसे ही किसी ने कार के आने पर घर का गेट खोला तो ऋषभ दौड़कर घर में घुस गया। धोनी ने यह नजारा देखा तो उनसे रहा नहीं गया।
विज्ञापन
6 of 8
MS Dhoni
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने ऋषभ को अपने पास बुलाया। कार में बैठे-बैठे ही ऋषभ की सेल्फी की ख्वाहिश पूरी की। ऋषभ का कहना है कि वह दो दिन से धोनी सर, प्लीज बाहर आ जाओ बोल रहा था लेकिन आज उनकी तमन्ना पूरी हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
MS Dhoni
- फोटो : AmarUjala
साक्षी ने जताई थी नाराजगी
ऋषभ की दीवानगी इस कदर थी की वह बिना इजाजत एक बार घर में भी घुसा। घर में मौजूद धोनी की पत्नी साक्षी ने नाराजगी जताते हुए उसे बाहर जाने को कहा। वह निराश होकर बाहर तो आया लेकिन उसने हार नहीं मानी। वह ख्वाहिश पूरी होने तक गेट पर ही जमा रहा।
देहरादून में नेमी रोड पर साक्षी के दादा स्व. मनोहर सिंह का घर है। अब यहां साक्षी के पिता आरके सिंह व माता शैला सिंह रहते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोनी ससुराल से बुधवार को लौट सकते हैं।