फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पकड़ी गई नकली फेयर एंड लवली, महिलाएं हो जाएं सावधान

Thu, 24 Dec 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चुड़ियाला
विज्ञापन
1 of 5
गोरा होने के लिए फेयर एंड लवली लगाने वाली युवतियां और महिलाएं सावधान हो जाएं। हो सकता है जिस क्रीम को वह अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए लगा रही हो वह उनका चेहरा न बिगाड़ दे।
विज्ञापन

अब पकड़ी गई नकली फेयर एंड लवली, महिलाएं हो जाएं सावधान

2 of 5
पुलिस के अनुसार हाल ही में हरिद्वार में एक नकली फेशवाश बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई थी, जिसमें एक आरोपी से पूछताछ के बाद खेलपुर गांव में नकली फेयर एंड लवली बनाने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

अब पकड़ी गई नकली फेयर एंड लवली, महिलाएं हो जाएं सावधान

3 of 5
हरिद्वार जिले में भगवानपुर क्षेत्र के खेलपुर गांव में करीब एक साल से नकली फेयर एंड लवली बनाई जा रही थी। बुधवार को हरिद्वार पुलिस और एसओजी की टीम ने छापेमारी कर मामले का खुलासा किया। साथ ही मौके से छह बोरे खाली फेयर एंड लवली के रैपर और मशीन जब्त कर लिए।

अब पकड़ी गई नकली फेयर एंड लवली, महिलाएं हो जाएं सावधान

4 of 5
बुधवार को छापेमारी की गई, लेकिन मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। जांच पड़ताल के बाद मौके पर फेयर एंड लवली के छह बोरे खाली रैपर बरामद किए गए। यही नहीं उसमें भरा जाने वाला पेस्ट और मशीन भी जब्त कर ली गई। करीब एक घंटे तक छानबीन के बाद मौके से पुलिस और एसओजी की टीम रवाना हो गई, लेकिन मकान में उसे कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पकड़ी गई नकली फेयर एंड लवली, महिलाएं हो जाएं सावधान

5 of 5
क्षेत्रवासियों ने बताया कि उक्त मकान गांव के मुख्तियार का है, जो कहीं गया है। उसने यह मकान करीब एक साल पहले किराए पर दिया था। नकली फेयर एंड लवली बनाने की खबर से क्षेत्रवासी भी हैरत में हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से यह कार्य किया जा रहा था, लेकिन लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें