फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी समेत इन चार ट्रेनों में कराया था रिजर्वेशन तो ध्यान दें, वरना नुकसान झेलेंगे

Fri, 22 Jun 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
train ticket
अगर आपने भी शताब्दी समेत इन चार ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया था तो आपके लिए जरूरी खबर है। वाया रुड़की जाने वाली शताब्दी समेत चार ट्रेनें लक्सर और ऐथल के बीच ट्रैक का मरम्मत कार्य चलने से बृहस्पतिवार को निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री
सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को उठानी पड़ी जिनके टिकट कंफर्म थे। यात्रा सीजन में महीनों पहले से ट्रेनों में आरक्षण चलता है। ऐसे में अचानक कोई ट्रेन निरस्त होती है तो यात्रियों के लिए मुसीबत बन जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
बृहस्पतिवार को वाया रुड़की जाने वाली नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हरिद्वार मेल, सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर और श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस को रेलवे ने निरस्त कर दिया। नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर तक ही आई।

4 of 5
train ticket booking
उसके बाद इसे वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दी। अहमदाबाद से हरिद्वार जाने वाली अहमदाबाद मेल मेरठ तक पहुंची। इसके बाद इसे वापस किया गया। ट्रेनों के निरस्त होने से रुड़की से जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते शताब्दी समेत चार ट्रेनें निरस्त रहीं। जिन यात्रियों का आरक्षण था वह अपना किराया रिफंड ले सकते हैं।  
जेएस वर्मा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें