फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के खिलाफ चौकी में दो समुदाय के लोगों का जमकर बवाल, देखिए LIVE तस्वीरें 

Tue, 22 Aug 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
fight
दो समुदाय के प्रेमी युगल के ख‌िलाफ  लोग चौकी पहुंच गए। इसके बाद वहां लोगों ने जमकर हंगामा क‌िया। वहीं पुल‌िस ने मामला शांत कराने की कोश‌िश की लेक‌िन लोग लाठीचार्ज के बाद भी नहीं मानें।  देख‌िए तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
fight
भगत सिंह कॉलोनी निवासी एक युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दूसरे संप्रदाय की मोहिनी रोड निवासी लड़की छेड़ने के आरोप पर जमकर पीट डाला। इसके बाद उसे आराघर चौकी में लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही लड़के के परिजनों को मिली तो वो भी आराघर चौकी में एकत्र हो गए। इस दौरान उनकी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से तनातानी हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
fight
माहौल गर्मा गया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को चौकी से खदेड़ दिया। देर रात तक पुलिस ने तीन बार दोनों संप्रदाय के लोगों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें र्भी आइं। देर रात तक सुरक्षा के मद्देनजर मोहिनी रोड और भगत सिंह कालोनी में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। 

4 of 6
fight
जिले के कई थानों की पुलिस बुला ली गई। देर रात तक क्षेत्र में तनाव व्याप्त था। बीती फरवरी में लड़की ने लड़के के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में लड़की कोर्ट में जाकर अपने बयान से मुकर गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद लड़का और लड़की में प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन

5 of 6
fight
सोमवार रात बवाल होने के बाद लड़का भी खुलकर सामने आ गया। उसने सबके सामने शादी की बात कुबूल की। उसने कहा कि वह उस लड़की से शादी कर चुका है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़िग रहे। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग ईसी रोड और आराघर चौकी पर जमे रहे। वहीं स्थिति पर काबू पाने के लिए जिले के कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fight
भारी विवाद और तीन बार लाठीचार्ज होने के बावजूद मौके पर एसएसपी नहीं पहुंचीं। स्थानीय लोगों को आरोप है कि कई बार मामले की सूचना देने का बावजूद एसएसपी नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने उन पर संप्रदायिक विवाद को भी हल्के में लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें