फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी और से शादी करने से खफा महिला प्रेमी को बुलाकर ले गई और करवा दिया मर्डर

Fri, 03 Jan 2020 03:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भीमताल रोड पर सलड़ी के निकट अमृतपुर-चंदादेवी मोड़ के पास एक मर्डर से सनसनी मच गई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पौने चार बजे बाइक सवार ने युवा व्यवसायी नाजिम खान की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली व्यवसायी की दाहिनी आंख पर लगी थी जो सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। नाजिम की शादीशुदा प्रेमिका उसके साथ ही थी। पुलिस के अनुसार प्रेमिका ने कबूल किया है कि प्रेमी के शादी कर लेने से खफा होकर उसने हत्या कराई।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने व्यवसायी के साथ मौजूद  महिला मित्र को हिरासत में ले लिया। महिला बड़ी मस्जिद के पास रहती है। पहले तो महिला ने हमलावर को पहचानने से इनकार किया। और बताया कि वह बोलेरो से नाजिम को अस्पताल लाई लेकिन कड़ी पूछताछ में वह टूट गई और सच उगल दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिरासत में लेने के बाद नाजिम की प्रेमिका काफी देर तक पुलिस को छकाती रही, लेकिन देर रात काठगोदाम थाने में पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने बताया कि नाजिम से उसकी दोस्ती पुरानी थी। नाजिम ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन वादा तोड़कर उसने नवंबर में फौजिया से शादी कर ली और उसकी तरफ ध्यान नहीं देता था।
 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसी कारण उसने नाजिम को ठिकाने लगाने की ठान ली थी। योजना के तहत प्रेमिका ने अपने करीबी से घटना को अंजाम दिलाया। पुलिस प्रेमिका की पूछताछ के आधार पर कातिल की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हमलावर के कब्जे में आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पहले महिला ने पुलिस को बताया कि व्यवसायी नाजिम खान पर गोली चलाने वाला पीली जैकेट और खाकी रंग की पैंट पहने था।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नाजिम की प्रेमिका पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारी देने की जगह काफी घुमा रही थी। काठगोदाम थाने में महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बताया कि उसका ससुराल रामपुर जिले के टांडा में है। पति लकवाग्रस्त है। महिला का कहना था कि उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। विरोध करने पर बाइक सवार और नाजिम के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद उसे गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक - फोटो : Social
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से हमलावर के बारे में कुछ जानकारियां मिली तो महिला से सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस ने इसी आधार पर दो संदिग्ध लोगों को छापा मारकर हिरासत में ले लिया है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें