भारत मां पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों की भूमि की ये गौरव गाथा जानकर हर भारतीय की सीना जोश और देशभक्ति के भर जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
ima dehradun
सेना में भर्ती होने के मामले में कम आबादी वाला राज्य उत्तराखंड पूरे देश में अव्वल रहा है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी पांच साल के सेना भर्ती के आंकड़ों के हिसाब से उत्तराखंड की जनसंख्या के हिसाब से यहां से सर्वाधिक 0.14 प्रतिशत युवा सेना में भर्ती हुए हैं। यह आंकड़ा जनसंख्या के आनुपातिक लिहाज से यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों के मुकाबले कहीं अधिक है।
विज्ञापन
3 of 6
सैन्य अकादमी देहरादून
- फोटो : अमरउजाला
उत्तराखंड में हर घर फौजी की कहावत है। इसके पीछे कई वजह हैं। एक तो यह है कि पहाड़ के युवाओं की स्टेमिना काफी अच्छी होती है। लिहाजा, वह सेना की मुश्किल चयन प्रक्रिया को पार करने के साथ ही प्रशिक्षण में भी आगे बढ़ जाते हैं।इसके अलावा, पहाड़ में रोजगार के कम अवसर, हर दूसरे घर से फौजी होने की वजह से सेना का माहौल भी सेना के प्रति रुझान बढ़ने की मुख्य वजह माना जाता है।
4 of 6
Indian army
- फोटो : File Photo
रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2011 से 2015 तक देश के 30 राज्यों से 3,09,647 युवा भारतीय सेना में भर्ती हुए। जनसंख्या के लिहाज से इनमें यूपी के सर्वाधिक 41,811 युवा शामिल हैं जबकि 25,846 युवा महाराष्ट्र के और पंजाब व चंडीगढ़ के 25,173 युवा सेना में भर्ती हुए।
विज्ञापन
5 of 6
indian army
उत्तराखंड से पांच साल में 14,737 युवा भारतीय सेना में भर्ती हुए। अगर राज्यवार आबादी के हिसाब से भर्ती होने वाले युवाओं का अनुपात देखें तो उत्तराखंड इसमें पहले पायदान पर है। यहां के 0.14 प्रतिशत युवा सेना में भर्ती हुए हैं, जबकि यूपी के 0.02 प्रतिशत और महाराष्ट्र के 0.023 प्रतिशत युवा सेना में भर्ती हुए हैं।
आबादी के हिसाब से टॉप-10 राज्यों से भर्ती
राज्य आबादी भर्ती युवा भर्ती प्रतिशत
उत्तर प्रदेश 199581477 41811 0.02
महाराष्ट्र 112372972 25846 0.023
पंजाब- चंडीगढ़ 28758922 25,173 0.08
राजस्थान 68621012 20,634 0.03
बिहार 103804637 18,903 0.018
पश्चिमी बंगाल 913477361 17,964 0.019
हरियाणा 25353081 15,631 0.061
उत्तराखंड 10116752 14,737 0.14
मध्य प्रदेश 72597565 14,808 0.020
आंध्र प्रदेश 84665533 12,940 0.015