ईपीएफओ की इस सुविधा के बारे में जान लेंगे तो बड़ी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसे जानने के बाद आप राहत की सांस लेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
epfo
कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन(ईपीएफओ) की इस योजना के तहत अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाए तो उसको परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। हालांकि इसका अभी केवल प्रस्ताव तैयार हुआ है। लेकिन अधिकारियों की कोशिश है कि जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
epfo
ईपीएफओ कमिश्नर मनोज यादव ने बताया कि नौकरी जाने की सूरत में अब कर्मचारी अपने पीएफ खाते से नौकरी जाने के एक माह बाद तकरीबन 60 फीसदी तक रकम वापस निकाल सकता है। इससे प्राईवेट सेक्टर के लोगों को खासी निजात मिल सकेगी।
4 of 6
डेमो
- फोटो : डेंमो
इसके तहत अगर कोई कर्मचारी तीन महीने तक बेरोजगार ही रहे तो वह तकरीबन 80 फीसदी तक रकम निकासी कर सकता है। साथ ही आपको यह पैसा रिफंड भी नहीं करना होगा। जब आप वापस नौकरी पर जाएंगे तो आपका अकांउट वापस से सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
marriage line
बता दें कि अभी तक प्राईवेट सेक्टर के कर्मचारी शादी, नौकरी जाने या फिर इलाज आदि के लिए अपने पीएफ खाते से केवल कुछ आंशिक रकम ही निकाल सकते हैं। लेकिन इस सुविधा के शुरू होने के बाद कर्मचारियों को लाभ मिल सकेगा।
हालांकि इस रकम के निकासी के लिए यह सुविधा लेने के लिए कर्मचारियों को किन नियमों का पालन करना होगा। यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन जल्द यह लागू होगा तो इसकी एडवाइजरी भी जारी कर दी जाएगी।