ये कीड़ा माचिस की डिबिया में समा सकता है। देखने में भी बिल्कुल साधारण है लेकिन इसकी कीमत लाखों में है। इसकी खासियत ही कुछ ऐसी है
विज्ञापन
2 of 9
kira jadi
जी हां, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली जड़ी यारसागंबू की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी डिमांड है। इसके बेशकीमती होने के पीछे सेक्स पॉवर बढ़ाने की इसकी जबरदस्त क्षमता है। चीन में तो इसकी भारी मांग है।
विज्ञापन
3 of 9
himalayan viagra kirajari
इसकी आसमान छूती कीमतों के चलते ही चमोली और पिथौरागढ़ क्षेत्र में इसके दोहन के लेकर तस्करों के बीच खूनी संघर्ष की घटनाएं भी होती हैं। चीन में इस कीड़े की मुंहमांगी कीमत मिलती है।
4 of 9
yarsagambu, kirajari
कीड़ाजड़ी एक खास कीड़े की इल्लियों को मारकर उसके ऊपर पनपता है। तिब्बत में इसे यारसागंबू कहा जाता है जबकि स्थानीय लोग इसे कीड़ा जड़ी कहते हैं। क्योंकि इसमें आधा कीड़ा होता है और आधा जड़ी।
विज्ञापन
5 of 9
यारसागंबू की खोज करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
ये कीड़ा 3500 मीटर के ऊपर पर्वतीय इलाकों में पाया जाता है। जहां ट्री लाइन खत्म हो जाती है। इसकी कीमत तब आसमान छूना शुरू हुई जब चीन के महिला एथलीटों के यारसागंबू के सेवन की बात सामने आई।
विज्ञापन
6 of 9
yarsagambu
स्टुअटगार्ड चैंपियनशिप के बाद चीन की ट्रेनर ने अपने एथलीटों को यारसागंबू का नियमित सेवन कराए जाने की बात स्वीकार की थी। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जहां इसका असर तुरंत होता है वहीं डोप टेस्ट में इसके पकड़े जाने की संभावना बहुत की कम होती है।
विज्ञापन
7 of 9
himalayan viagra kirajari
इसके पहले जहां यारसागंबू की कीमत तीन से चार लाख रूपये प्रति किलोग्राम थी वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 8 से 10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़कर पहुंच गई है।
8 of 9
जूस
वहीं अब बड़ी मात्रा में इसका उपयोग सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे बनने वाले टॉनिक को जूस में मिलाकर पिया जाता है।
उत्तराखंड सरकार इसका वैध दोहन कराने के प्रयास कर रही है। इसके लिए ग्राम समितियों को अधिकार दिए गए हैं। लेकिन अभी भी इसके दोहन में तस्करों का अधिपत्य हटाया नहीं जा सका है।