फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सामने पड़ी थी छह साल के बेटे की लाश, कुछ यूं देखती रही मां, तस्वीरें आपको भी रुला देंगी

Sun, 30 Jul 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
1 of 8
accident
सामने छह साल के बेटे की लाश पड़ी हुई थी। लेक‌िन मां को अब भी उम्मीद थी क‌ि वह अभी उठकर खड़ा हो जाएगा। इसी उम्मीद में मां टकटकी लगाए देखती रही। लेक‌िन... तस्वीरें देखकर आपका द‌िल भी पसीज जाएगा।

2 of 8
accident
हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाने के पास तिराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहे छह साल के मासूम को टेंपो ने कुचल दिया। 

3 of 8
accident
उसकी मौत से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने जगह-जगह चक्का जाम कर दिया। कुछ लोग टेंपो चालक को मारने के लिए थाने में घुस गए तो कुछ ने गौला पुल के पास एक पिकअप में तोड़फोड़ की कोशिश की। इस पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। बाद में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टेंपो सीज कर दिया। 

4 of 8
accident
लाइन नंबर 14 में रहने वाले भाजपा नेता मजहर नईम नवाब का छह साल का भतीजा इमाद निर्मला कांवेंट स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वह बस से बनभूलपुरा थाने के पास तिराहे पर उतरा। 

5 of 8
accident
बस का परिचालक उसे सड़क पार रहा था अचानक तेज रफ्तार में आए टेंपो ने टक्कर मारी तो इमाद परिचालक के हाथ से छूट गया और टेंपो के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। लोग घायल बच्चे को भोटिया पड़ाव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
accident
 बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही बनभूलपुरा के लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए चोरगलिया रोड जाम कर टेंपो में तोड़फोड़ की कोशिश की। कुछ देर बाद मासूम के चाचा अख्तर नईम के साथ भीड़ चालक को पीटने के लिए बनभूलपुरा थाने में घुस गई लेकिन वहां चालक नहीं मिला। 

7 of 8
accident
पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर हटाया। इतने पर भी लोग शांत नहीं हुए। उन्होंने ऑटो स्टैंड हटाने की मांग को लेकर गौला पुल के पास चक्काजाम कर दिया। भीड़ ने एक पिकअप को तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां भांज दी। इससे चक्काजाम कर रहे लोग भाग खड़े हुए। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन

8 of 8
accident
मासूम की मौत दुखद है। लोगों की शिकायत के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नाबालिगों के टेंपो चलाने पर रोक लगाई जाएगी। दुर्घटना के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। 
-जन्मेजय खंडूरी एसएसपी नैनताल
Next
AU ऐप में पढ़ें