फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई पर बाबुल के दिए गहने पहन जी भर कर रोई बेटी, तीन दिन पहले उठी थी अर्थी, तस्वीरें भावुक कर देंगी

Wed, 02 May 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
vidai
दो दिन पहले जिन हाथों से मां-बाप की अर्थी को कंधा दिया उन्हीं हाथों से जब बाबुल के दिए गहने पहने तो बेटी की आंखों में जैसे आंसुओं सैलाब उमड़ पड़ा...
विज्ञापन

2 of 5
marriage
रुड़की  के भगवानपुर क्षेत्र के लव्वा गांव में 27 अप्रैल को राजसिंह के परिवार में दस सालों से रह रहे प्रताप सिंह ठाकुर ने राज सिंह सैनी उसकी पत्नी बबली और बेटे प्रदीप की फरसे काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। मानसी की शादी 30 अप्रैल को तय थी, लेकिन इस बीच यह भीषण खूनी खेल हो गया। लग रहा था कि शादी कैंसिल हो जाएगी, लेकिन गांव के लोगों ने मिल जुलकर ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन

3 of 5
marriage
बाबुल के दिए जेवर को बिटिया ने पहना तो मानो आसूओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गम और खुशी के माहौल में बिटिया के साथ रिश्तेदारों के अलावा समूचा गांव खड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि राजसिंह ने अपनी बेटिया का दहेज का सामान पहले ही ससुराल भिजवा दिया था। जेवर आदि की भी खरीदारी कर ली थी।

4 of 5
vidai
सोमवार को शादी के समय जब मानसी ने बाबुल के दिए जेवरों को पहना था तो वह खुद को रोने से नहीं रोक पाई। जब विदाई हुई तो भाई अजय के गले से लगकर जीभरकर रोई। ताऊ सतपाल और अन्य रिश्तेदारों से विदाई लेते समय मानसी के दुखों का कोई पारावार नहीं दिखाई पड़ रहा था। विदाई के समय हर किसी की आंखों में आसूं थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
marriage
गांव और आसपास के लोगों ने बारात का स्वागत किया। करीब 2 बजे शादी की रस्म अदा होनी शुरू हुई। इस दौरान माहौल गमगनी नजर आया। हर कोई भावुक हो गया। रिश्तेदारों तथा ग्रामीणों ने नम आंखों से डोली को विदा किया। सूत्रों की मानें तो सोमवार को ससुराल जाने के बाद भी मानसी सिर्फ रोती ही रही। मां बाप की याद उसे हर समय सता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें