फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों की जान लेने वाले बिगड़ैल 'राजा' को ऐसे सुधारा, अब खेलने लगा फुटबॉल, तस्वीरें...

Wed, 15 Jul 2020 01:15 AM IST
अलका त्यागी डॉ. प्रविंद्र कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क और भेल क्षेत्र में चार लोगों की जान लेने वाला टस्कर हाथी अब अनुशासित हो चुका है। यह बिगड़ैल हाथी न केवल अब चीला रेंज के जिम में फुटबॉल खेलता है बल्कि पार्क के अधिकारी अब इस हाथी पर जंगल में गश्त भी करते हैं। असम से आए महावत ने इस बिगड़ैल हाथी को छह महीने तक प्रशिक्षित किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बिगड़ैल हाथी ने वर्ष 2018 में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार रेंज में लकड़ी बीनने गए दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद भेल पीठ बाजार में एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला था। इसके बाद राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने इसे ट्रैंकुलाइज करके मीठावाली जंगल में छोड़ दिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
तीन माह बाद यह हाथी फिर हरिद्वार रेंज में आ पहुंचा। एक बार फिर इस हाथी ने भेल क्षेत्र के पास एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने इस बिगड़ैल हाथी को फिर से ट्रैंकुलाइज कर मीठावाली के जंगल में छोड़ दिया। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पार्क प्रशासन ने इस बिगड़ैल हाथी को अनुशासित करने के लिए असम से एक महावत को बुलवाया। महावत ने छह महीने तक इस बिगड़ैल हाथी को प्रशिक्षित किया है। इसके बाद एक हाथी को चीला रेंज में बने हाथियों के बसेरे में छोड़ दिया गया है। इसके बाद से यह बिगड़ैल हाथी अब काफी अनुशासित रहकर चीला रेंज में बने जिम में फुटबॉल से खेलता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अधिकारियों ने इस हाथी को अब राजा नाम दिया है। पार्क के कर्मचारी अब इस बिगड़ैल हाथी पर पूरा भरोसा कर जंगल में इस पर गश्त भी करते हैं।  पार्क के अधिकारियों का दावा है कि अब यह चीला रेंज में रहने वाला सबसे अनुशासित हाथी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यह हाथी अब अनुशासित हो चुका है। यह हाथी चीला रेंज में बने जिम में फुटबॉल आदि वस्तुओं से खेलता रहता है। पार्क के अधिकारी अब इस पर भरोसा कर जंगल में गश्त भी करते हैं। 
- एलपी टम्टा, वन्य जीव प्रतिपालक राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें