तस्वीरों में देखिए भाजपाईयों ने कैसे मनाया त्रिपुरा में जीत का जश्न... त्रिपुरा में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ता जुट गए। जीत को लेकर कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों संग कार्यालय में जुटे। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी और अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता भी कार्यालय पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। बता दें कि, त्रिपुरा में बीजेपी ने 22 सीट के साथ जीत हासिल की। वहीं मेघालय एक सीट रही है।