विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हर छोटे-बड़े नेता के लिए इस बार फेसबुक भी प्रचार का बड़ा माध्यम बन गया है।
विज्ञापन
2 of 7
देहरादून में तमाम ऐसी कंपनियां काम कर रही हैं, जो नेताओं को प्रचार प्रसार का मंच ऑनलाइन उपलब्ध करा रही हैं। कंपनियों के हिसाब से देहरादून में सबसे ज्यादा फेसबुक यूजर्स गढ़ी कैंट और धर्मपुर विधानसभा में हैं।
विज्ञापन
3 of 7
csasd
विधानसभा चुनाव निकट आने के साथ ही दावेदार नेताओं की फेसबुक पर सक्रियता बढ़ गई है। नेता विभिन्न प्रचार कंपनियों की सहायता से अपने क्षेत्र में अपने तरीके से वीडियो और लाइक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।
4 of 7
SD
खास बात यह है कि जिस विधानसभा क्षेत्र में कोई नेता अपना प्रचार करना चाहता है, उसकी पूरी जानकारी फेसबुक पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : getty images
मसलन, किस आयु वर्ग के कितने लोग रोजाना कितनी देर फेसबुक चलाते हैं। सबसे ज्यादा फेसबुक का इस्तेमाल किस क्षेत्र में होता है। लुभावने वीडियो के माध्यम से नेता अपने हक में प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
facebook
- फोटो : getty images
ओरबोसिस कंपनी के कुनाल ने बताया कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कुल मिलाकर करीब साढ़े पांच लाख फेसबुक यूजर्स हैं। यह वो लोग हैं जो कि प्रतिदिन फेसबुक पर ऑनलाइन आते हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर क्षेत्र के हिसाब से पूरी जानकारी मिल जाती है कि कहां कितने यूजर्स हैं और कितने राजनीति में रूचि रखने वाले हैं।
विधानसभा वार फेसबुक यूजर वोटर: कैंट विधानसभा : 1.20 लाख, धर्मपुर विधानसभा : 1.10 लाख, ऋषिकेश विधानसभा : 85 हजार, रायपुर विधानसभा : 80 हजार, सहसपुर विधानसभा : 64 हजार, डोईवाला विधानसभा : 32 हजार।