हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मंसा देवी मंदिर की दीवारों पर खूंखार आतंकी संगठन ‘आईएसआईएस कमिंग सून’ का स्लोगन लिखने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एलआईयू में हड़कंप मच गया। हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 7
isis
जब पूरे मामले को सोशल साइट पर खंगाला गया तो पता चला कि यह नारा हिमाचल के सोलन जिला स्थित मंसा देवी मंदिर की दीवारों पर लिखा गया है।
विज्ञापन
3 of 7
IS slogan in mansa devi temple
नगर कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि ऋषिकेश के रहने वाले अभिनव ने एक न्यूज चैनल के सोशल साइट के पेज पर एक पोस्ट पढ़ी। नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में लिखा था कि ‘आईएसआईएस कमिंग सून’।
4 of 7
IS slogan in mansa devi temple
पोस्ट में यह लिखा गया था कि यह नारा मंसा देवी मंदिर की दीवारों पर लिखा है। अभिनव ने हरिद्वार के रहने वाले अपने एक दोस्त को यह पोस्ट भेजी। हरिद्वार के युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
5 of 7
IS slogan in mansa devi temple
एलआईयू के एसआई हरीश रावत तुरंत मंसा देवी मंदिर पहुंचे। बीट कांस्टेबल संजीव बिष्ट के साथ एलआईयू दारोगा ने मंदिर की एक-एक दीवार खंगाली लेकिन, कहीं कोई स्लोगन नजर नहीं आया।
विज्ञापन
6 of 7
स्कूल में आतंकी हमला
- फोटो : social media
कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि जांच में यह बात साफ हो गई कि यह नारा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एनएच-22 स्थित मंसा देवी मंदिर के बाहर लिखा गया है।