अब प्रचार के लिए नेता और पार्टियां जनता को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने लगी हैं। जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार के तरीकों में भी बदलाव आने लगा है। चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ा बदलाव यह आया है कि महिलाएं भी अब प्रचार में बढ़-चढ़कर भाग लेने लगी हैं। प्रचार के दौरान घर-घर जाकर महिलाओं को मेंहदी लगाती भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता। पार्टी के कैलेंडर बांटती महिला कार्यकर्ता। (सभी तस्वीरें उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों की हैं।)