उत्तराखंड के कई इलाकों में आज ईद का त्योहार हंसी-खुशी मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गले लगने की बजाय दिल पर हाथ रखकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 7
eid
- फोटो : amar ujala
हल्द्वानी में ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में सुबह 8:00 बजे पांच लोगों ने अदा की। मस्जिद बंजारन के पेश इमाम मौलाना अब्दुल बासित ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : amar ujala
नमाज के बाद उन्होंने कोरोना से निजात की दुआ मांगी। साथ ही लोगों से अपील की कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में घर में नमाज अदा की।
4 of 7
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में धनपुरा के ईदगाह पर ईद के मौके पर नमाज़ अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोग लॉकडाउन के कारण जिले में कहीं भी सार्वजनिक रूप से नमाज नहीं अदा की गई।प्रशासन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
माहे रमजान के आखिरी रोजे की शाम को ईद का चांद दिख गया। देहरादून में भी चांद दिखने के बाद ईद का उल्लास नजर आया। लोगों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : amar ujala
जमीयत उलेमा ए हिंद देहरादून के जिलाध्यक्ष मुफ्ती रहीस अहमद ने अपील की कि कोरोना महामारी के बीच इस साल निश्चित तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है लेकिन गले मिलने के बजाय दिल पर हाथ रखकर आप भी ईद मुबारक कह सकते हैं।
कोरोना बीमारी के दौरान जरूरतमंदों को हो रही ब्लड की कमी को दूर करने के लिए आज ईद के मौके पर देहरादून के एक होटल में आयोजित रक्तदान शिविर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रक्तदान किया।