फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब में जमे 20 फीट तक ऊंचे हिमखंड, बर्फ से गुरुद्वारा भी ढका, सामने आई साल की पहली तस्वीरें...

Sun, 24 May 2020 12:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब मई के महीने में भी अभी तक बर्फ से ढका हुआ है। इस साल की पहली और बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं। बर्फ से ढके हेमकुंड का नजारा मनमोहक है। तस्वीरों में आप भी देखिए...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड ट्रस्ट के प्रबंधक सेवा सिंह ने हाल ही में हेमकुंड साहिब का जायजा लिया। उनका कहना है कि धाम में अभी भी 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है। आस्था पथ पर कई जगह करीब 20 फीट तक ऊंचे हिमखंड पसरे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हमेशा हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। यहां देश विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन कई बार अधिक बर्फबारी के कारण परेशानी उठानी पड़ती है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस बार भी हेमकुंड में भारी बर्फबारी हुई। 25 अप्रैल से हेमकुंड आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाना भी प्रस्तावित था, लेकिन लॉकडाउन के कारण ये काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते एक जून को कपाट खोलने की तिथि स्थगित कर दी गई। कपाट खोलने की नई तिथि को तीन मई के बाद तय किया जाना था, लेकिन वहां अत्यधिक बर्फ होने के कारण अभी तक गुरुद्वारा प्रबंधन कोई निर्णय नहीं ले पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब ट्रस्ट का कहना है कि बर्फ इतनी ज्यादा होने के कारण सेना के जवानों के साथ ही गुरुद्वारे के सेवादार भी बर्फ हटाने को गोविंदघाट नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में कपाट खोलने को लेकर व्यवस्था कैसे बनाई जाए अभी तक यह तय कर पाना संभव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें