फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर एक दूसरे के गले लग मांगी अमन-चैन की दुआ

Tue, 13 Sep 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
eid
देशभर के साथ उत्तराखंड में ईद-उल-अजहा (बकरीद) हर्षोल्लास से मनाई गई। देहरादून और हल्‍द्वानी में नमाजियों ने अमन चैन की दुआ मांगी। 
विज्ञापन

2 of 8
eid
देहरादून सहित हल्‍द्वानी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में नमाज अता की।
विज्ञापन

3 of 8
eid
उलमा के अनुसार ईद-उल-अजहा का त्योहार मुसलमान हजरत इब्राहिम की सुन्नत अदा करने के लिए जानवरों की कुर्बानी देकर मनाते हैं। अब से 1400 पहले पैगंबर इस्लाम हजरत इब्राहिम की कोई औलाद नहीं थी।

4 of 8
eid
ऐसे में उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि उन्हें एक नेक बेटा दे। जो उनके बुढ़ापे का सहारा बने। अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की दुआ कबूल की। उनके यहां एक बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने इस्माइल रखा। इस्माइल जब बड़े हुए तो हजरत इब्राहिम ने एक रात सपना देखा, जिसमें उनसे कहा गया कि वह अपने इकलौते अजीज बेटे को अल्लाह की राह में कुर्बान कर दे।
विज्ञापन

5 of 8
eid
सुबह जब उन्होंने यह बात बेटे को बताई तो हजरत इस्माइल ने सिर झुकाते हुए कहा कि आप अल्लाह के हुक्म की तामील कीजिए। यह सुन हजरत इब्राहिम अपने बेटे हजरत इस्माइल को लेकर मीना की पहाड़ियों में पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 8
eid
वहां बेटे की आंख में पट्टी बांधकर उस पर तलवार चला दी। अल्लाह को दोनों की आत्मीयता पसंद आई और उन्होंने हजरत इस्माइल को बचाकर उनके स्थान पर एक दुंबा भेड़ को भेज दिया। इसी याद में दुनिया भर के मुसलमान इस पर्व पर जानवरों की कुर्बानी करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
eid
इन जानवरों की होती है कुर्बानी: ऊंट पांच साल का, भैंसा दो साल का, बकरा, भेड़, दुंबा एक साल का होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस जानवर में जितना बाल होंगे, उतना सवाब मिलेगा। इस लिए लोग अधिक बाल वाले और सुंदर दिखने वाले जानवरों की कुर्बानी करते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
eid
कुर्बानी के बकरों की खरीदारी को इनामुल्ला बिल्डिंग, मुस्लिम कॉलोनी, आजाद कॉलोनी में जगह-जगह अस्थायी पैठ लगी है। यहां सामान्य बकरों की कीमत 10 से 15 हजार रुपये है। जबकि कई बकरों की कीमत 50 हजार से एक लाख तक भी है। कई लोग मक्का, दुबई से लाखों की कीमत के दुंबे भी लाए हैं। जो देखने में खूबसूरत और भारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें