राजधानी देहरादून में सोमवार को ईद उल अजहा (ईद अल अजहा) मनाई गई। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले लगकर ईद की बधाई दी। इस दौरान एक परिवार कुछ इस तरह जुगाड़ की सवारी में सवार हो मस्जिद गया। शहर के ईदगाहों के अलावा मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। ईद से एक दिन पहले मुसलिम बहुल्य इलाकों में सुबह से शाम तक चहल पहल रही। ईद के मद्देनजर पुलिस ने राजधानी में कई जगह रूट डायवर्ट किया। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। ईद उल अजहा की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुर्बानी दी।