फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका Facebook डाटा सेफ है या नहीं, जानने के लिए अपनाए ये आसान ट्रिक्स...

Tue, 27 Mar 2018 06:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
facebook
इन दिनों फेसबुक डाटा चोरी होने के लेकर यूजर्स में हड़कंप मचा हुआ है। एफबी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुद यूजर्स के डाटा सीक्रेसी को लेकर कंपनी से हुई गलती को स्वीकारा है। टेक्निकल एक्सपर्ट रोहन गुप्ता फेसबुक अकाउंट को सेफ करने के कुछ टिप्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे तरीकों के बारे में जिनसे आप अपने अकाउंट को सिक्योर कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 9
Facebook Security
यदि आपने फेसबुक पर फोन नंबर दिया है, तो इसे भी यहां से चुराया जा सकता है। ऐसे में इसे हमेशा दूसरों से छुपाकर रखें। इसे हाइड रखने के लिए 'Who can look you up using the phone number you provided?' पर जाकर इसे 'Everyone' से हटाकर 'Friends' पर क्लिक करें। कई बार कुछ गलत पोस्ट आपके अकाउंट के साथ शेयर कर दी जाती हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि कोई आपको टैग नहीं कर सके। इससे बचने के लिए आपको 'Timeline and Tagging Settings' में जाना होगा।

 
विज्ञापन

3 of 9
facebook
फेसबुक की सिक्युरिटी को ध्यान में रखते हुए हमेशा ऐसे ब्राउजर का इस्तेमाल करना चाहिए जिसके एड्रेस बार पर https:// हो। यह हाईपरटैक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल होता है। इसके आगे एक लॉक का साइन होता है, जिससे यूजर के अकाउंट को पूरी सिक्युरिटी मिलती है।

 

4 of 9
facebook
फेसबुक में प्राइवेसी सेटिंग्स का ऑप्शन होता है। इसके लिए सबसे पहले फेसबुक पेज पर ऊपर से राइट साइड में दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें। इसके बाद 'See More Settings' पर क्लिक करें। अब आपको 'Privacy Settings and Tools' ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें सेटिंग्स को बदलकर आप अपनी प्रोफाइल को अनचाहे लोगों से छुपा सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 9
facebook
इस सेटिंग्स के बाद आपके पोस्ट कोई अन्य यूजर्स नहीं देख पाएंगे। फेसबुक आपके फ्रेंड्स के साथ फॉलोअर्स को भी आपके पोस्ट देखने की अनुमति देता है। अगर अपने पोस्ट सिर्फ फ्रेंड्स को ही दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर Followers ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद 'Who can follow me' ऑप्शन पर जाकर अकाउंट सेफ कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 9
facebook
अगर किसी सिस्टम पर आप लॉगआउट करना भूल गए है, तो फेसबुक के सिक्युरिटी ऑप्शन में यूजर्स के लिए ये सुविधा होती है। इसके लिए 'Settings > Security Settings > Where You're Logged In' यहां पर आपके लॉगइन से जुड़ी जानकारी में शहर का नाम और डिवाइस टाइप होता है। इसके सामने End activity का ऑप्शन होता है, जिस पर क्लिक करते ही पुरानी डिवाइस से यूजर का अकाउंट लॉगआउट हो जाता है। '

 
विज्ञापन

7 of 9
facebook
फेसबुक का ये फीचर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए है। ऐसे यूजर्स जो फेसबुक ऐप का इस्तेमाल करते हैं, वे सिक्युरिटी के लिए कोड एक्टिव कर सकते हैं। इस कोड को ब्राउजर और ऐप दोनों की मदद से अप्लाई किया जाता है। कोड जनरेट करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें। 'Settings >> Security Settings >> Code Generator' यहां पर कोड अनेबल का ऑप्शन आएगा। इस पर जैसे ही क्लिक करेंगे, एक बॉक्स आएगा जिसमें सिक्युरिटी नंबर डालना होता है। यूजर को सिक्युरिटी नंबर फेसबुक ऐप से मिलता है। ऐप के Menu में Code Generator का ऑप्शन होता है, जहां से ये नंबर मिलता है। इसे 30 सेकंड के अंदर बॉक्स में सबमिट करना होता है। हर 30 सेकंड में नया कोड जनरेट होता है। इसका फायदा यह होगा कि यदि कोई आपके अकाउंट में बदलाव करता है तो उसके लिए आपके मोबाइल अकाउंट की भी जरूरत पड़ेगी।

 

8 of 9
facebook
कई बार हमें ऐसे यूजर्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलती है, जिन्हें हम नहीं जानते। साथ ही कई यूजर्स बार-बार रिक्वेस्ट सेंड करते हैं। ये ऐसे यूजर्स हो सकते हैं जिनका मकसद आपके अकाउंट को हैक करना हो सकता है। ऐसे यूजर्स की रिक्वेस्ट को रोका जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले Privacy सेटिंग पर जाएं। इसके बाद Who can contact me? ऑप्शन में आपको 'Who can send you friend requests' सेटिंग मिलेगी। यहां से आप आकउंट सेफ कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

9 of 9
Facebook ban in Sri Lanka
अगर आपके इनबॉक्स में रोजाना कई सारे अनवॉन्टेड मैसेज आ रहे हैं, जिससे आपको परेशानी हो रही है, तो 'Whose messages do I want filtered into my inbox' पर क्लिक करें। इसमें आपको 'Basic' और 'Strict' ये दो ऑप्शन मिलेंगे। यह आपको तय करना है कि आप यहां किस तरह की सेटिंग करना चाहते हैं। इन्हें फिल्टर करना भी इसलिए जरूरी है क्योंकि इनसे भी आपकी प्राइवेट इन्फॉर्मेशन लीक हो सकती है। फेसबुक से आपके ई-मेल ऐड्रेस को चुराकर उस पर कई तरह के मैसेज और दूसरे मेल आते हैं। हालांकि, इसे छुपाने का भी ऑप्शन होता है। इसके लिए आपको 'Who can look you up using the email address you provided?' पर क्लिक करें। इसके लिए बाद 'Everyone' या 'Friends' पर क्लिक करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें