बदरीनाथ हाईवे पर गौचर-कर्णप्रयाग के मध्य चटवापीपल पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 4
accident
जानकारी के मुताबिक कार 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर एसटीआरएफ की टीम गौचर से रेस्क्यू के लिए पहुंची। इंस्पेक्टर विकास पुंडीर ने बताया कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि दो अन्य घायल थे।
विज्ञापन
3 of 4
accident
घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही शव सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया। कार में सवार एक व्यक्ति घायल अवस्था में खाई से जैसे-तैसे सड़क पर पहुंचा और मदद मांगी। इसके बाद लोगों को वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली।
हादसे में धीरज थपलियाल (28 वर्ष) पुत्र प्रेम थपलियाल निवासी ढाक और संजय उनियाल (32 वर्ष) पुत्र जगदीश उनियाल निवासी जोशी मार्ग घायल हो गए हैं। जबकि अनुज पंत (28 वर्ष) पुत्र भरत पंत (मृतक) निवासी तपोवन चमोली उत्तराखंड की मौत हो गयी।