अगर आगे की पढ़ाई में गरीबी रुकावट बन रही है तो आप घर बैठे अपनी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। लोन के लिए अब आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। सरकार के ‘विद्या लक्ष्मी पोर्टल’ पर एजुकेशन लोन का सरल आवेदन आपकी इस जरूरत को पूरा कर देगा। विद्या लक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से एक छात्र सीधे तीन बैंकों में लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
loan
ऐसे मिलेगा लोन
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद वेबसाइट के माध्यम से वह आवेदन आपके क्षेत्र की बैंक शाखा में जाएगा। बैंक आपको खुद संपर्क करेगा। आपको बैंक में जाकर नाम, पता, एडमिशन से संबंधित प्रमाण उपलब्ध कराने होंगे। इसके बाद बैंक आपको लोन जारी कर देगा। खास बात यह है कि ऑनलाइन आवेदन करने पर आप अपने आवेदन का पूरा स्टेटस भी विद्या लक्ष्मी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 10
एजुकेश्ान लोन
- फोटो : demo pics
ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले विद्या लक्ष्मी पोर्टल www.vidyalakshmi.co.in पर लॉगइन करें।
-यहां कॉमन एजुकेशन लोन एप्लीकेशन भरना होगा।
-इसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से पोर्टल पर एजुकेशन लोन सर्च कर सकते हैं।
-अपनी पसंद व जरूरत के हिसाब से लोन के लिए आवेदन कर दें।
4 of 10
एजुकेश्ान लोन
- फोटो : demo pics
शिकायत का भी मिलेगा मौका
विद्या लक्ष्मी पोर्टल से एजुकेशन लोन को एप्लाई करने और बैंक से लोन देने में परेशानी पैदा करने पर शिकायत का भी मौका है। इस पोर्टल पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
यह है वेबसाइट : www.vidyalakshmi.co.in
विज्ञापन
5 of 10
एजुकेश्ान लोन
- फोटो : demo pics
7.50 लाख तक कोई सिक्योरिटी नहीं
एजुकेशन लोन के लिए 7.50 लाख रुपये तक आपको कोई सिक्योरिटी(घर, जमीन के कागज आदि) देने की जरूरत नहीं है। चार लाख रुपये तक बिना किसी गारंटी के एजुकेशन लोन मिल जाएगा जबकि 7.50 लाख रुपये तक अपनी गारंटी पर एजुकेशन लोन मिल जाएगा। इससे अधिक लोन लेने पर आपको बैंक की जरूरत के हिसाब से सिक्योरिटी व गवाह भी देने होंगे।
विज्ञापन
6 of 10
दाखिला
- फोटो : file photo
एडमिशन से पहले सीधे बैंक से ऐसे लें लोन
अगर 12वीं के बाद आपका चयन किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में किसी कोर्स में होता है तो एडमिशन के लिए आप एजुकेशन लोन ले सकते हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि आपका एडमिशन किसी प्रवेश परीक्षा या मेरिट से हो न कि डायरेक्ट। कॉलेज से एक लैटर लाना होगा, जिसमें सीट अलॉटमेंट की जानकारी होगी। इसके अलावा कॉलेज का पूरा फीस स्ट्रक्चर और अपने निवास का प्रमाण लेकर बैंक जाएं। एसबीआई सहित कई बैंकों ने इसके आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू की हुई है।
विज्ञापन
7 of 10
Earn Money
एडमिशन के बाद बैंक से सीधे ऐसे लें लोन
अगर आपने किसी कोर्स में एडमिशन ले लिया हो और शुल्क भी जमा करा दिया हो तो एडमिशन के छह माह के भीतर आप लोन की सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए आपको कॉलेज का छात्र होने का बोनाफाइड लैटर लाना होगा। इसके अलावा फीस स्ट्रक्चर भी देना होगा। अच्छी बात यह है कि न केवल आपको जमा की गई रकम बैंक से वापस मिलेगी बल्कि आगे की पूरी पढ़ाई का खर्च भी लोन से ही उठेगा। एडमिशन के बाद लोन के लिए छह माह का समय निर्धारित है।
8 of 10
money shimla
दस साल तक लोन
एजुकेशन लोन लेने और जमा कराने का कुल समयावधि दस साल है। दस साल के भीतर आपको लोन की अदायगी करनी होगी। पहले यह समयसीमा सात साल थी जो कि सरकार ने बढ़ाकर दस साल कर दी थी।
लोन तक यह कागजात जरूरी
आधार कार्ड, कॉलेज का लैटर, फीस स्ट्रक्चर, वोटर आईडी, फोटो
9 of 10
Debt
ऐसे होगी लोन की अदायगी
पढ़ाई खत्म होने के एक साल तक या जॉब लगने पर, जो भी जल्द हो, वहां से लोन की अदायगी शुरू होगी। तब तक लोन पर साधारण ब्याज देना होगा। जो कि हर बैंक का अलग-अलग होता है। जैसे-अगर आपने चार साल का इंजीनियरिंग कोर्स किया है तो इसके बाद एक साल तक या जॉब लगने तक जो भी पहले हो, वहां आपको लोन का साधारण इंटरेस्ट देना है। पांच साल के बाद आपसे लोन का पूरा ब्याज वसूला जाएगा। पढ़ाई के दौरान बैंक में कोई पैसा जमा नहीं करना है लेकिन अगर पढ़ाई के दौरान ब्याज का पैसा जमा कराएंगे तो ब्याज में एक प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स को बांटीं डिग्रियां
- फोटो : file photo
4.5 लाख से कम आय वालों को सब्सिडी
अगर आपने एजुकेशन लोन लिया हुआ है और बच्चे की पढ़ाई पूरी होने के बाद अभी जॉब नहीं मिली है तो एक साल तक लोन के ब्याज में छूट मिल सकती है। इसके लिए बैंकों में केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी का प्रावधान है। केंद्र सरकार की ‘सेंट्रल स्कीम फॉर इंटरेस्ट सब्सिडी ऑन एजुकेशन लोन’ स्कीम के तहत एजुकेशन लोन लेने वाले अभिभावकों को यह लाभ दिया जाता है। इसके लिए सबसे अहम शर्त यह है कि लोन लेने वाले अभिभावक की वार्षिक आय 4.5 लाख या इससे कम होनी चाहिए। इसके लिए उन्हें बैंक में प्रमाण के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद सभी कागजों के वेरिफिकेशन के आधार पर बैंक एक साल के ब्याज में छूट दे देगा। आवेदन के साथ उन्हें तहसीलदार/एसडीएम/सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से दिए हुए आय प्रमाण पत्र की ओरिजनल कॉपी। इंटरेस्ट सब्सिडी एग्रीमेंट, जिस संस्थान में दाखिला लिया हुआ है, वहां का छात्र होने का इंस्टीट्यूट की ओर से जारी प्रमाण, स्टैंप ड्यूटी जमा कराना होगा।