चमोली में भूकंप के झटके के बाद बुधवार की सुबह राजधानी देहरादून में हुई मूसलाधार बारिश से से उत्तराखंड के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Earthquake
बता दें कि चमोली में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसके बाद अब बुधवार की सुबह देहरादून में झमाझम बारिश होने से लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
बादल फटा
- फोटो : SELF
हालांकि मौसम विभाग की तरफ से अभी तक ऐसी कोई आशंका नहीं जताई गई हैं। लेकिन इस मानसून में बादलों द्वारा बरसाए गए कहर से लोग खौफजदा हैं।
4 of 6
earthquake
- फोटो : amar ujala
चमोली जिले में मंगलवार को रात 8.52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 थी। इसका केंद्र जोशीमठ ब्लॉक के सुराईटोटा में था और इसकी गहराई 10 किमी थी। सुराईकोटा चीन सीमा क्षेत्र नीती में है। जिला आपदा प्रवंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
भूकंप
- फोटो : file photo
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में 26 और 27 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 24 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला जारी हो जाएगा। मंगलवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। राजधानी सहित कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। बृहस्पतिवार से बारिश का सिलसिला तेज हो जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 और 27 अगस्त को गढ़वाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी तेज बारिश होगी।