फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूलभरी धुंध के बाद यहां हुई 'मिट्टी की बारिश', तस्वीरों में देखिए क्या हो गया हाल

Sat, 16 Jun 2018 08:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
dusty rain
धूलभरी धुंध ने सबका जीना मुहाल कर दिया है। वहीं यहां मिट्टी की बारिश ने भी लोगों की नींद उड़ा दी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
dusty mist
उत्तराखंड में भी पिछले तीन दिन से धूलभरी धुंध का असर दिख रहा है। वहीं यह धुंध पहाड़ों तक भी पहुंच गई है। देर रात को कुमाऊं में हुई बारिश ने लोगों को खुश तो कर दिया, लेकिन बारिश के साथ गिरी मिट्टी ने परेशानी खड़ी कर दी ।
विज्ञापन

3 of 6
dusty rain
लोगों का कहना है कि, रात को पीली चिकनी मिट्टी की बारिश हुई है। सुबह उठकर देखा तो सभी घरों, फर्श और पेड़-पौधों पर पीली मिट्टी जमी हुई थी। इससे आंगन में कीचड़ भी हो गया है। लोग मान रहे हैं कि आसमान में छाई धूलभरी धुंध ही बारिश के साथ गिर रही है।

4 of 6
dusty rain
गुरुवार को पहाड़ी क्षेत्र अचानक धुंध में घिर गए थे। देखते ही विजीबिलिटी लगभग शून्य हो गई। शाम चार बजे बाद अंधेरा हो गया। हालांकि इसके बाद बारिश से राहत तो मिली, लेकिन मिट्टी हुए कीचड़ के कारण सबको परेशानी हो रही है।
 
विज्ञापन

5 of 6
dusty rain
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल का गुबार है। राजस्थान से आ रही दक्षिण पश्चिमी हवाएं धूल लेकर आ रही हैं और पहाड़ों के कारण धूल आगे नहीं जा पा रही है। बारिश होने के बाद धूल हट जाएगी। उन्होंने बताया कि मानसून 22 जून के बाद ही उत्तराखंड में दस्तक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dusty mist
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को प्रदेश के पांच जिलों  देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 24 घंटों के भीतर 70 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी दी है। इसके साथ 15 से 17 जून तक बारिश की संभावना भी जताई गई है। 18 जून से बारिश कम हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें