फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: धूलभरी आंधी ने बढ़ा दी लोगों के दिलों की धड़कनें, हाईवे से लेकर शहर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 14 May 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
storm in uttarakhand
रविवार को दोपहर बाद राजधानी में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर तक तेज धूप की वजह से जहां दिन का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कुछ जगहों पर तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिर गए तो कई जगहों पर देर रात तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
storm in uttarakhand
हरिद्वार में शाम के समय मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवाएं चलने लगी। आंधी के साथ धूल उड़ने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के लोगों के साथ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। धूलभरी आंधी चलने से सड़कें और बाजार सूने हो गए। लोगोें के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में धूल पसर गई। आंधी रुकने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।       
विज्ञापन

3 of 5
storm in uttarakhand
रविवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए थे। लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होगी और गर्मी से निजात मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो गया और चटक धूप निकल आई। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को गर्मी ज्यादा था। दम घुटने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम के समय अचानक ही आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवा चलने लग गई। हवाओं ने आंधी का रूप लिया तो चारों तरफ धूल के गुब्बार ही नजर आए। हाईवे पर सबसे ज्यादा दिक्कतें हुई। चौड़ीकरण के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया।

4 of 5
storm in uttarakhand
वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। कई लोगों ने सड़क किनारे खड़े होने में भलाई समझी। बाजारों के अंदर भी यही नजारा था। धूल उड़ने से व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सड़कें सूनी हो गई और लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया। चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम, रेलवे स्टेशन ज्वालापुर रोड, कटहरा बाजार, सर्राफा बाजार, पीठ बाजार में रोजाना की अपेक्षा भीड़ भाड़ बेहद ही कम देखने को मिली। बारिश नहीं होने से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
storm in uttarakhand
मसूरी में करीब 40 मिनट तक चली आंधीसे सड़कों पर पेड़ों के पत्तों की चादर जैसी बिछ गई। दूसरी और देहरादून मार्ग पर पड़ेगिरने से मार्ग कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया। रविवार को मसूरीमें सुबह धूप खिली थी, दोपहर बाद अचानक मसूरी में मौसम खराब हुआ और तेज आंधी चलनेलगी। आंधी के चलते ही बाजारों में दुकानों के शटर बंद होते चले गए। वहीं हवाओं केचलने से पेड़ों के भारी मात्रा में गिरे पत्तें सड़क पर चादर की तरह बिछ गए। तेज हवा सेमालरोड़ स्थित एक होटल की खिड़की के शीशे टूटकर नीचे सड़क पर आ गिरे, गनीमत रही कि उसवक्त सडक पर कोई था जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें