फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2020: श्री राम के अग्निबाण से धराशायी हुआ लंकापति का अहंकार, धू-धू कर जल उठा रावण, तस्वीरें... 

Sun, 25 Oct 2020 07:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा उत्तराखंड में हर्ष के साथ मनाया गया। भगवान राम के एक तीर से लंकापति रावण धराशायी हो गया। श्रीराम का अग्निबाण लगते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। रावण का अंत होते ही देवभूमि जयश्रीराम के नारों से गूंज उठी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार प्रदेश में कहीं भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। जहां कार्यक्रम हुए वहां कम ही लोगों को जाने की अनुमति थी। वहीं, लोगों ने फेसबुक के जरिए रावण दहन देखा। देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित होने वाला शहर का सबसे बड़ा कार्यक्रम भी नहीं हुआ। यहां सबसे छोटा पांच फीट का रावण जलाया गया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बाद भी गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक दशहरे को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। हालांकि लोगों ने सूक्ष्म रूप से कार्यक्रम कर दशहरा मनाया। रुद्रपुर के गांधी पार्क में रावण दहन किया गया। इस दौरान वहां पहुंचे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर हनुमान बने सुशील गाबा ने मास्क पहनाए। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में दशहरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रावण दहन तो किया गया, लेकिन लोग नहीं पहुंचे। रामनगर और बागेश्वर में भी दशहरे की धूम दिखी। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार पंतद्वीप मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण और 25 फीट के कुंभकरण का पुतला दहन किया गया। इससे पहले रावण और श्रीराम के युद्ध भी दिखाया गया। यहां प्रशासन ने फेसबुक के जरिए रावण दहन देखने की सुविधा लोगों को दी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कई जगह प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोगों की भीड़ जुटी रही। लेकिन पुलिस ने हालात को संभाला। ऋषिकेश में सुभाष क्लब दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से रावण कुंभकरण और मेघनाथ के छोटे-छोटे पुतले बनाकर गंगा में प्रवाहित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रावण - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण बच्चों ने घर में ही रावण बनाया। देहरादून के एकता विहार में सहस्त्रधारा रोड पर उदिता, अंशिता ,यश ,अंकिता, अन्वेषा ने घरेलू सामग्री से बने रावण को जला कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें