फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेते वक्त डिस्बैलेंस हुई नाव तो नहर में गिर पड़े भाजपा विधायक और फिर...

Fri, 06 Apr 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : AmarUjala
सेल्फी लेते वक्त अक्सर लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। पिछले कई मामले इस बात की तस्दीक करते हैं। ऐसा ही कुछ भाजपा विधायक के साथ भी हो गया। भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सेल्फी लेते वक्त नहर में गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला। ग्रेटर नोएडा स्थित वेनिस मॉल में घूमने आए प्रणव सिंह मॉल में बनी नहर में नौकायन कर रहे थे। कि तभी उनकी नाव नहर में पलट गई। नाव पर सवार भाजपा विधायक और सुरक्षाकर्मी पानी में गिर पड़े।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमरउजाला
मामले में भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 23 फरवरी की है। विधायक की ओर से उसी दिन तहरीर दी गई थी। हालांकि 2 अप्रैल को विधायक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन साक्षात्कार के दौरान तेवर में भी आए। - फोटो : AmarUjala
पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंड के लढोंरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह दादरी निवासी कांग्रेस नेता पूर्व विधायक समीर भाटी के बहनोई हैं। 23 फरवरी को कुंवर प्रणव सिंह ग्रेटर नोएडा आए थे। वह अपने सुरक्षा अधिकारी के साथ वेनिस मॉल में पहुंचे और नाव में सैर (गंडोला राइड) करने लगे। बताया गया है कि उसी दौरान मॉल की नाव पलट गई और विधायक सुरक्षाकर्मियों समेत पानी में गिर पड़े और नाविक कूद गया।

 

4 of 5
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : amar ujala
वहीं मॉल के सुधींदर भारद्वाज का कहना है कि सेल्फी लेते वक्त विधायक की नाव डिस्बैलेंस होकर पलट गई। तुरंत कर्मियों ने उन्हें व सुरक्षाकर्मियों को बाहर निकाला। हत्या की साजिश आदि के आरोप निराधार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
selfie
जिस दिन ये घटना हुई उस दिन विधायक नियम तोड़कर मॉल में दाखिल हुए थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। नाव में विधायक व उनके तीन सुरक्षाकर्मी सवार हुए थे। विधायक सेल्फी लेने के लिए सीट बदल रहे थे। उन्हें रोकने का भी प्रयास किया गया था, लेकिन वह नहीं माने। एक तरफ भार अधिक होने के कारण नाव पलट गई। तुरंत कर्मियों ने उन्हें व सुरक्षाकर्मियों को बाहर निकाला। हत्या की साजिश आदि के आरोप निराधार है।
- सुधींदर भारद्वाज, ग्रैंड वेनिस मॉल, ग्रेनो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें