फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने नहीं रोके फर्जी दाखिले तो आत्मदाह करने लगे छात्र

Thu, 29 Oct 2015 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
देहरादून के डीबीएस कॉलेज में फर्जी दाखिले का आरोप लगाकर छात्र आत्मदाह करने लगे। इससे पहले छात्रों ने खूब हंगामा किया। तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने नहीं रोके फर्जी दाखिले तो आत्मदाह करने लगे छात्र

2 of 9
आरटीआई के तहत मिली जानकारी पर छात्र नेता भड़क गए। बुधवार को वह कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य से धक्कामुक्की की। इस दौरान कार्यालय में रखी कुर्सियां फेंक दी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने नहीं रोके फर्जी दाखिले तो आत्मदाह करने लगे छात्र

3 of 9
तोड़फोड़ के बीच दो छात्र नेताओं ने प्राचार्य कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया। प्रिंसिपल की तहरीर पर शाम को पांच छात्र नेताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रिंसिपल ने नहीं रोके फर्जी दाखिले तो आत्मदाह करने लगे छात्र

4 of 9
विरोध में सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने संघर्ष समिति बनाकर तीन दिन तक कॉलेज बंद करने का ऐलान किया है। डीबीएस पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्र नेता प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने नहीं रोके फर्जी दाखिले तो आत्मदाह करने लगे छात्र

5 of 9
छात्र नेताओं का आरोप था कि कॉलेज से आरटीआई के तहत मिली जानकारी के मुताबिक प्राचार्य ने अंतिम तिथि के बाद कुछ छात्रों के दाखिले किये हैं। प्राचार्य ने इससे इनकार किया तो छात्र भड़क गए।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने नहीं रोके फर्जी दाखिले तो आत्मदाह करने लगे छात्र

6 of 9
उनका कहना था कि आरटीआई में गलत जानकारी क्यों दी गई? देखते ही देखते छात्र नेता हाथापाई पर उतर आए। कुछ उग्र छात्र नेताओं ने प्राचार्य के कार्यालय से कुर्सियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दी। दो छात्र इतने उग्र थे कि उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने नहीं रोके फर्जी दाखिले तो आत्मदाह करने लगे छात्र

7 of 9
एक छात्र नेता ने प्राचार्य कार्यालय में भी आग लगाने की धमकी दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। बाद में सीओ डालनवाला अरुण कुमार पांडे, कोतवाल अनिल जोशी मय पुलिस फोर्स के कॉलेज पहुंचे।

प्रिंसिपल ने नहीं रोके फर्जी दाखिले तो आत्मदाह करने लगे छात्र

8 of 9
उन्होंने उत्पाती छात्रों को कार्यालय से बाहर निकाला। इसके बाद छात्र नेता बाहर प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। डीबीएस कॉलेज में जिन दाखिलों पर विवाद पैदा हुआ है, वह खुद कुछ छात्र नेताओं की सिफारिश पर किये गए हैं। हंगामे के दौरान सिफारिश लगाने वाले छात्र नेता दूर ही रहे।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने नहीं रोके फर्जी दाखिले तो आत्मदाह करने लगे छात्र

9 of 9
छात्रों के हंगामे के दौरान एक बार प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ पुलिस पर नाराज हो गए। उन्होंने शिक्षकों के सामने ही डालनवाला कोतवाल को कहा कि अगर पुलिस व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है तो उन्हें अनुमति दे दे। फिर देखो, कैसे दो मिनट में सारी व्यवस्था ठीक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें