drug smuggling in dehradun
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच पुलिस भी कार्रवाई करती रही, लेकिन इनकी संख्या में कमी आने के बजाय इजाफा होने लगा। पुलिस की कार्रवाई पर गौर करें तो वर्ष 2020 में राज्य में नशा तस्करी के 1282 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 1490 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अगले वर्ष 2021 में मुकदमों की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। राज्य में 1802 मुकदमे दर्ज हुए। इनके तहत पुलिस ने 2165 नशा तस्करों को जेल भेजा। वहीं, अगर इस वर्ष के शुरुआती पांच महीनों की बात करें तो 537 मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने 669 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
चार क्विंटल से ज्यादा हुई चरस बरामद
बीते करीब ढाई साल में पुलिस ने प्रदेशभर में कार्रवाई के दौरान 400 किलो यानी चार क्विंटल से भी अधिक चरस बरामद की, जबकि स्मैक 37 किलो से अधिक बरामद की गई। इनमें एसटीएफ की बढ़ी कार्रवाइयां शामिल हैं। इसके अलावा गांजा, डोडा, भांग अफीम की मात्रा अलग है। इस बीच नशीले कैप्सूल और गोलियों व इंजेक्शनों को भी बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है।