नदियों की सफाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाने वाली देहरादून गायत्री का सपना पूरा हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
gayatri
गायत्री की फरियाद के बाद केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ वाली सरकार राज्य में नदियों की सफाई को लेकर चलाई जा रही रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना को गति दे सकती है। योजना के तहत प्रदेश की नदियों को भी गुजरात की साबरमती नदी की तर्ज पर साफ किया जाना है।
विज्ञापन
3 of 7
रिस्पना नदी
- फोटो : अमरउजाला
कांग्रेस सरकार के समय दून की रिस्पना और बिंदाल नदियों के साथ योजना की शुरूआत हुई। योजना में नदियों को साफ कर उनमें जलधाराएं विकसित करने जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।
4 of 7
pm modi
- फोटो : ani
इसके चलते नदियों को चैनलाइज करने का काम शुरू भी हो चुका है। लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद से यह काम लगभग पूरी तरह रुका हुआ है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मामले में दिलचस्पी लेने के बाद योजना के काम में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
योजना बेशक कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई हो लेकिन राज्य और केंद्र इसमें पूरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका कारण है कि योजना गुजरात के साबरमती की तर्ज पर चलाई जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
नरेंद्र मोदी
गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान ही साबरमती रिडेवलपमेंट प्लान को क्रियान्वित कर नदी का कायाकल्प किया गया था। अब मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और वह खुद पूरे मामले में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में राज्य की भाजपा सरकार जल्द ही योजना के काम को जल्द आगे बढ़ा सकती है।
पीएम को संदेश भेजने वाली गायत्री चाहती हैं कि प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मन की बात जैसा कोई प्लेटफार्म शुरू करें। जहां लोग अपनी बात कह सकें और मुख्यमंत्री उनमें से चुनिंदा विषयों को लोगों के बीच रखें। उन्होंने कहा कि यह एक तरफ जहां लोगों की समस्याओं और सोच को समझने का बेहतर विकल्प है, वहीं इससे सीधा संवाद भी कायम होगा।