दुनिया के टॉप आर्ट एंड डिजाइन विश्वविद्यालय रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट, लंदन में चमोली के दीपक सिंह कठैत का चयन हो गया है। अब वह एमए फाइन आर्ट फोटोग्राफी रिसर्च कार्यक्रम में आगे की पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
मूलरूप से चमोली के घाट ब्लॉक के छोटे से गांव जाखानी के निवासी दीपक सिंह कठैत ने नई दिल्ली में ललित कला महाविद्यालय से स्नातक किया। गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र के सांस्कृतिक भूगोल के शोध पर काम किया।
विज्ञापन
3 of 6
उनका लेंस बेस्ड शोध गढ़वाल, कुमाऊं खास तौर से नंदा राजजात और स्थानीय परंपराओं और अनुष्ठानों में शामिल है। इसके लिए दीपक को गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार भी मिल चुका है।
4 of 6
- फोटो : demo
द रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट यूनाइटेड किंगडम में लंदन में एक सार्वजनिक अनुसंधान विवि है। यह 60 से अधिक देशों के छात्रों के लिए कला और डिजाइन में पीजी डिग्री देता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : file photo
यह दुनिया में एकमात्र पूरी तरह से पीजी कला और डिजाइन विवि है। दीपक ने बताया कि उन्होंने हमेशा यह सोच रखी कि आम युवाओं से अलग कुछ करना है। दीपक ने बताया कि अब वह लंदन में शोध करने के बाद
गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्र में ग्लोबल हिमालयन आर्ट विलेज का कांसेप्ट लाना चाहते हैं जो कि युवाओं को काफी हद तक कला से जोड़ेगा। दीपक ने लंदन जाने के लिए राज्य सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।