अगर आप भी ड्राइविंग करते हैं तो आपके मोबाइल परये एसएमएस आने वाला है। लेकिन इसे बिना पढ़े डिलीज करने की भूल न करें...
विज्ञापन
2 of 6
इन्स्योरेंश
- फोटो : source
वाहन का इंश्योरेंस, फिटनेस कब खत्म होगी, पंजीकरण और टैक्स कब तक मान्य है। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में वाहन स्वामी को मैसेज भेजकर सूचित किया जाएगा। मैसेज मिलने से तारीख भूलने की वजह से देरी से ये काम कराने पर लगने वाले जुर्माने से वाहन स्वामी बच सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
153 सीसी इंट्रूूडर बाइक
विभाग की इस संबंध में एनआईसी से वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि जनवरी 2018 में यह सुविधा वाहन स्वामियों को दी जाएगी। इसके लिए वाहन स्वामियों को विभाग की वेबसाइट पर अपने वाहन की पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।
4 of 6
online app
संभागीय परिवहन विभाग में वाहनों से संबंधित अधिकांश कामकाज ऑनलाइन हो गए हैं। ऑनलाइन होने से वाहन स्वामियों को काफी सहूलियत हो रही है। जनवरी माह से वाहन स्वामियों को उनके वाहन के इंश्योरेंश, टैक्स, फिटनेस और रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी भी मैसेज से मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
mobile apps
आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि विभाग की वेबसाइट पर वाहन पंजीकरण और मोबाइल नंबर दर्ज कराने पर संभागीय परिवहन कार्यालय से समय-समय पर मैसेज आता रहेगा। जनवरी तक यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
इसका लाभ कोई भी वाहन स्वामी उठा सकता है। लेकिन व्यावसायिक वाहन स्वामियों के लिए यह बेहद कारगर साबित होगी। अलर्ट मैसेज मिलने से उन्हें जुर्माना और नवीनीकरण कराने दोनों की टेंशन से मुक्त मिल जाएगी।