फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karva Chauth 2018: इस दिन सुहागिनें गलती से भी न करें ये 5 काम, पूजा का नहीं मिलता फल

Fri, 26 Oct 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
करवाचौथ
करवा चौथ पर महिलाएं अपने सुहाग के लंबे जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। इससे महिलाओं का सौभाग्य भी बढ़ता है। इस व्रत में महिलाएं सुबह 4 बजे उठकर सरगी खाती हैं और दिनभर पानी तक नहीं पीती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित कीरतचंद्र शर्मा के अनुसार, इस दिन कुछ काम महिलाओं के लिए वर्जित माने गए हैं। ऐसे में अगर ये काम किए जाएं तो पूजा का फल नहीं मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दिन सुहागिनों को सफेद-काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। इस दिन महिलाओं को 16 श्रृंगार कर लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। वहीं , कैंची से कपड़े नहीं काटने चाहिए। यह अशुभ फलदायी होता है। इससे पूजा का उल्टा असर होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
इस दिन किसी की निंदा न करें। किसी की चुगली या बुराई करने से व्रत का फल नहीं मिलता। इस दिन घर में किसी बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपका व्रत पूरा नहीं माना जाता है। बल्कि बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद लेना चाहिए।

4 of 6
dana
सुहागिन महिलाएं इस दिन किसी को भी दूध, दही, चावल कोई भी सफेद कपड़ा या चीज दान में न दें। शास्त्रों में माना गया है कि अगर कोई भी विवाहित महिला इन चीजों का दान करती है तो चंद्रमा नाराज हो जाते हैं और अशुभ फल देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
glass bangles - फोटो : glass bangles
इस दिन महिलाओं को सुहाग से जुड़ी वस्तुएं कचरे में नहीं फेंनी चाहिए। बल्कि इस दिन सुहाग की चीजें बांटने से पति की उम्र लंबी होती है। ध्यान रहे बांटने वाली चीजें नई खरीदी गई हों। श्रृंगार करते समय जो चूड़ियां मोल जाए(टूटना) जाये तो उनको फेंके नहीं बहते जल में प्रवाहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karwa chauth
इस दिन मां गौरी की पूजा की जाती है। ऐसे में ध्यान रहे कि उनका श्रृंगार भी करें। करके उन्हें हलवा-पूरी और पकवान बनाकर भोग लगाने के बाद अपनी सास को ये प्रसाद देना कभी न भूलें। ध्यान रहे बायने के बिना पूजा अधूरी होती है। इसदिन भोजन दान भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें