फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: राजधानी की सड़कों पर बाइक से निकली डीएम और कप्तान की जोड़ी....अपनी नजर से जाना क्या बदल रहा है शहर

Mon, 11 Nov 2024 05:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून के डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह सोमवार को एक साथ बाइक पर सड़कों पर निकले। दोनों को इस तरह देख शहर में हलचल बढ़ गई। आइए आपको बताते हैं कि क्या थी इसके पीछे वजह...
विज्ञापन
1 of 5
डीएम और कप्तान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी देहरादून की सड़कों पर सोमवार को जिलाधिकारी और कप्तान एक साथ एक ही बाइक पर निकले। पुलिस की लंबी कतार भी दोनों के पीछे चली। यह देख शहर में हलचल भी बढ़ गई। दरअसल, दोनों  महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट की संभावना, अतिक्रमण, पार्किंग, चौराहा का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क,  ड्रेनेज,  आदि समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह साथ में निकले।

राजधानी में पहला पिंक बूथ पलटन बाजार में स्थापित कर नारी सुरक्षा को समर्पित किया गया था। यह सामान्य पुलिस बूथ नहीं है, महिला सुरक्षा के लिए इसके बड़े मायने हैं। इसे डीएम सविन बंसल ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कराया है।

पलटन बाजार में प्रयोग सफल होने पर शहर के विभिन्न हिस्सों में पिंक बूूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर महिला अपराध से जुड़ी हर शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। थानाक्षेत्र में खुलने वाले पिंक बूथ की मानीटरिंग थाना प्रभारी करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
बाइक पर साथ निकले डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम सविन बंसल ने बताया कि अन्य स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां महिला सुरक्षा के लिहाज से ऐसे बूथ खोलने की जरूरत है। खासकर बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज के आसपास ऐसे बूथ खोले जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
बूथ को संचार के साधनों जैसे वायरलेस सेट आदि से लैस किया जाएगा, ताकि तत्काल जानकारी प्रसारित व प्राप्त की जा सके।

4 of 5
निरीक्षण पर निकले डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें जरूरत के अनुसार महिला आरक्षी की तैनाती की जाएगी। देहरादून में गुलाबी रंंग के यह पुलिस बूथ महिला सुरक्षा के लिए मुस्तैद नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand : बड़ी संख्या में सचिवालय कूच करने पहुंचे उपनल कर्मी, बैरिकेड लगाकर रोक रही पुलिस से धक्कामुक्की

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कप्तान और डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, पिंक बूथ एक हेल्प डेस्क है, जो महिलाओं की सुरक्षा व अन्य मुद्दों में सहायता करेगा। बूथ पर सिर्फ महिला पुलिस की तैनाती रहेगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें