रेलवे स्टेशन पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के पीछे भागते दिखे यात्री
इस दौरान मौके पर तैनात आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों ने व्यवस्था को संभाला। दोपहर करीब एक बजे जब ट्रेन को रवाना किया गया तो उसके बाद भी यात्रियों का आना लगा रहा। लोग ट्रेन पकड़ने के लिए उसके पीछे भागते नजर आए। व्यवस्था संभालने के लिए रेलवे की ओर से डॉ. रीना राय एसीएमएस, एसके अग्रवाल वाणिज्य इंस्पेक्टर, आरपीएफ इंस्पपेक्टर पंकज यादव, स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। यहीं स्थिति शाम छह बजे जनता एक्सप्रेस में देखने को मिली।