फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: बॉर्डर पर सैनिकों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, तस्वीरें

Thu, 04 Nov 2021 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
माणा पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बॉर्डर पर सैनिकों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे। उन्होंने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री माणा स्थित गढ़वाल स्काउट के ईस्ट कैंप पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। वहीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप  पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। सेना के जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और पूज-अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली व गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।  
विज्ञापन

2 of 5
माणा पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा को समाज व राष्ट्र की आर्थिक सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है।
विज्ञापन

3 of 5
माणा पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों और विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

4 of 5
माणा पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माणा पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें