जल्द निपटा लीजिए अपने काम, चार दिन तक बैंक में रहेगा 'आराम'
Tue, 17 Oct 2017 08:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
pnb bank
- फोटो : सोशल मीडिया
बैंक के काम हैं तो जल्दी निपटा लीजिए क्योंकि आने वाले चार दिनों में बैंकों में 'आराम' रहेगा।
bank holiday
दिवाली के चलते अगले चार दिन तक बैंक नहीं खुलेंगे। इसके साथ ही एटीएम में भी नकदी की कमी होने की आशंका है।
bank holiday
पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर संतोष कुमार के मुताबिक दिवाली के चलते 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक बैंक में अवकाश रहेगा।
holiday
उन्होंने अपील की है कि बैंक संबंधी जो भी काम है उसे 19 अक्टूबर से पहले निपटा लें।
diwali
बता दें कि बैंक में गुरुवार को बड़ी दीपावली, शुक्रवार को गोवर्धन पूजा व शनिवार को भैया दूज का अवकाश और इसके बाद रविवार की छुट्टी है।
एटीएम
- फोटो : concept photo
वहीं बैंक प्रबंधकों का कहना है कि बैंकों ने छुट्टियों को देखते हुए एटीएम पर पैसे की पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है।