फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सामने आई उत्तरकाशी में आपदा के बाद की भयावह तस्वीरें, मंजर देख सहमे लोग

Tue, 20 Aug 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार को आई आपदा ने लोगों के मन में खौफ भर दिया। चारों तरफ तबाही का मंजर देख हर कोई सहम गया। आपदा के बाद सोमवार को सामने आई तस्वीरों को देखकर आपका मन भी सहम जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में रविवार को आई आपदा के बाद करीब 13 गांव आपदा से प्रभावित हुए हैं। उत्तरकाशी के आराकोट और माकुड़ी से रविवार देर शाम तक आठ शव बरामद हो चुके थे। वहीं एएनआई के अनुसार 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी जिले के मोरी आराकोट क्षेत्र में आपदा सचिव अमित नेगी, आईजी संजय गुंजयाल और उत्तरकाशी डीएम आशीष चौहान सोमवार को मौके पर हालात का जायजा लेने पहुंचे। मंत्री धनसिंह भी वहां जायजा लेने पहुंचे। 

4 of 8
उत्तरकाशी में आपदा - फोटो : अमर उजाला
सचिव आपदा अमित नेगी ने निर्देश दिए हैं कि गाड़, गदेरों (बरसाती नालों) में पानी बढ़ने से प्रभावित हुए किराणु, टिकोची, मोलडी में एसडीआरएफ की मदद से वैकल्पिक ब्रिज बनाया जाए। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं आराकोट आपदा में घायल सोहन लाल पुत्र राथू लाल उम्र 48 साल, राधा पत्नी बालदास उम्र 42 साल, जालम पुत्र मधु उम्र 20 साल और राजेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह उम्र 26 साल को हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड पर लाया गया। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को यहां से 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। देहरादून अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को मरीजों के लिए सभी सुविधाओं से तैयार रखा गया है। सामान्य घायलों को एयरलिफ्ट कर मोरी पीएचसी लाया जा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
आराकोट के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीड्रॉप पैकेट व आवश्यक दवाइयां भेजी गई हैं। इसके साथ ही वहां तीन मेडिकल टीमें भेजी गई हैं। मकोड़ी और दगोली में हेलीपैड बनाया जा चुका है। जहां जल्द ही राहत बचाव टीम के साथ जरूरी सामान भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं राहत बचाव कार्य के लिए एयरफोर्स से भी मदद मांगी गई है। प्रदेश के कृषि मंत्री डा. सुबोध उनियाल एवं उच्च शिक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रभावित गांवों का जायजा लेने के लिए आराकोट पहुंचे और प्रभावितों का हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें