cloudburst
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, मुनस्यारी, झूलाघाट में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश से तापमान गिर गया। कुछ स्थानों में ओले गिरे। मूनाकोट ब्लॉक में मूसलाधार बारिश केबीच दिन में ढाई बजे निर्माणाधीन मड़मानले-दोबांस मार्ग पर जोरदार आवाज के साथ पहाड़ी दरक गई। इसका मलबा धौलकांडा गांव के मैथल तोक में सड़क किनारे बने पीतांबर पांडे के मकान और खेतों में बिछ गया। मलबे से मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। परिवार ने गांव में ही किसी के घर में शरण ली है। लोगों के अनुसार यह बादल फटने की घटना थी लेकिन प्रशासन ने इससे इनकार किया है।